नई दिल्ली। केंद्र में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने के बाद से सभी की नजरें इस बात पर टिकी हुई थीं कि शपथ के बाद अब किसी मंत्री को कौन सा पोर्टफोलियो मिलता है। तमाम अटकलें के बीच आज मोदी कैबिनेट की पहले ही बैठक में सभी मंत्रियों के पोर्टफोलियो का बंटवारा कर दिया गया है।
दूसरी बार मिला स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा
यह भी पढ़ें: अगर अनुराग भी केंद्रीय मंत्री बनते तो… मोदी 3.O पर सीएम सुक्खू का पहला बयान
हिमाचल प्रदेश के कोटे से दूसरी बार केंद्रीय कैबिनेट में स्थान पाने वाले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में भी जगत प्रकाश नड्डा भारत सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की कमान संभाल चुके हैं।
यह भी पढ़ें: नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी सुक्खू सरकार: 517 करोड़ का बजट जारी