#राजनीति

September 6, 2024

विधानसभा की ओर जा रहे जलरक्षकों की पुलिस से धक्का-मुक्की, सरकार के खिलाफ गरजे

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अंदर जहां विपक्ष सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है, वहीं विधानसभा के बाहर कर्मचारी वर्ग सरकार की नीतियों से खुश ना होकर सरकार को घेरने के लिए पहुंचा है। बता दें कि आज शिमला में जलरक्षकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधानसभा के बाहर प्रदेश भर से जल रक्षक अपनी मांगों को लेकर जुटे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पुलिस के साथ खूब धक्का-मुक्की

हजारों की संख्या में आज जलरक्षक मांगों को लेकर शिमला पहुंचे थे। सरकार से मिलने पहुंचे जलरक्षकों को जब विधानसभा की ओर नहीं जाने दिया तो उन्होंने सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। यह भी पढ़ें: हिमाचल में फ्लेश फ्लड का अलर्ट जारी, जानें कब कमजोर पड़ेगा मानसून इसके बाद चौड़ा मैदान में जुटे जलरक्षकों ने विधानसभा की ओर कूच करना शुरू किया। जहां पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस के साथ हुई हल्की धक्का मुक्की के बाद जलरक्षक वहीं नारेबाजी करते हुए नजर आएं।

क्या है मांग

जल रक्षक महासंघ के अध्यक्ष रूपलाल ने बताया कि सरकार उनकी मांगों को सुनने के लिए तैयार नहीं है। लंबे समय से जलरक्षक अपनी सैलरी बढ़ाने के लिए संघर्षरत है, लेकिन सरकार उनकी ओर ध्यान नहीं दे रही। महासंघ के अध्यक्ष रूपलाल ने कहा कि चार पांच हजार सैलरी से घर का गुजारा कैसे होगा। यह भी पढ़ें: हिमाचल: सेना में भेजना चाहते थे पिता, बिटिया ने चुनी जनसेवा- बनेगी डॉक्टर

रेगुलर किए जाएं कर्मी

जल रक्षक महासंघ के अध्यक्ष रूपलाल ने कहा कि वह सरकार से 12 साल की नौकरी पूरा कर चुके लोगों को रेगुलर करने की मांग कर रहे हैं।वहीं कांट्रेक्ट का समय भी 12 से घटाकर 8 साल करने का आग्रह कर रहे हैं।

सरकार सुने हमारी बात

संघ का कहना है कि सीएम सुक्खू ने न्यूनतम वेतनमान देने की बात बहुत पहले कह दी है। लेकिन अभी कुछ मिला नहीं। यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने कहा- हमारा समय बर्बाद कर रही सरकार, क्यों ना इन अधिकारियों को जेल भेज दें जल रक्षक महासंघ ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार उन्हें कोई सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर न करें। सरकार उनकी बात आज नही सुनती हैं तो यहीं भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

   
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख