राजनीति

#राजनीति

August 27, 2024

मानसून सत्र: पहले ही दिन विपक्ष का वॉकआउट, सदन में जमकर किया हंगामा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal vidhan sabha walk out opposition bjp sukhu government
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज शुरू हो गया है। लेकिन सेशन शुरू होते ही पहले ही दिन सदन में हंगामा हुआ। हंगामे के बीच विपक्ष ने वॉकआउट किया। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर नियम 67 के अंतर्गत विपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष से चर्चा करने की मांग की । जिसे ना मानने पर विपक्ष ने वॉकआउट किया। सदन में वॉकआउट के बाद बीजेपी के तमाम विधायक सदन की कार्यवाही सदन छोड़ बाहर आ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। विपक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार में गुंडाराज और माफियाराज को संरक्षण दिया जा रहा है। दिन-दिहाड़े बलात्कार और मर्डर के मामले सामने आ रहे हैं और सरकार सदन में चर्चा से भाग रही है। यह भी पढ़ें: मानसून सत्र- लड़कियों की शादी की उम्र 18 से 21 वर्ष करने का विधेयक आज होगा पारित

क्या बोले जयराम ठाकुर?

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। कहीं गोलीकांड हो रहे हैं तो कही सरेआम लोगों को मारा जा रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर हम चर्चा चाहते थे, लेकिन विधानसभा स्पीकर ने इस विषय पर चर्चा नहीं होने दी, जिसके कारण विपक्ष ने वॉकआउट किया है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ में नशा माफिया ने युवक को मौत के घाट उतार दिया है और पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। नशा तस्करों को सरकार संरक्षण दे रही है BBN में माफियाराज हो गया है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी हत्याएं और बलात्कार हो रहे हैं, लेकिन सरकार ने पुलिस के अधिकारियों को BJP विधायकों की जासूसी के लिए लगाया हुआ है और फोन टैपिंग की जा रही है। यह भी पढ़ें: विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, विपक्ष के इन सवालों से गरमाएगा सदन

विधायकों ने ऑनलाइन पूछे 936 प्रश्न

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र के लिए सदन में कुल 936 सवाल आए हैं। जिसमें 640 स्टार जबकि 296 अनस्टार हैं। इसके अलावा नियम 101के तहत 10, नियम 62 के तहत 7, 63 के तहत 1, 130 के तहत 20 और नियम 324 के तहत 4 चर्चाएं आई हैं।

सत्र में गूंजेंगे ये मसले

इस सत्र के प्रश्नकाल में विपक्ष द्वारा सहारा योजना, मंडी हवाई अड्डा, आपदा से नुकसान, शिक्षा और सड़क जैसे मुद्दों पर सवाल किए जाएंगे। कुछ विधेयक भी इस सदन के पटल पर रखे जाने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें: सिग्नल तोड़ भाग रहे थे 5 यार, ट्रैफिक पुलिस पर की गाड़ी चढ़ाने की कोशिश नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर नियम-130 के तहत प्रस्ताव ला कर सदन में नुकसान पर चर्चा करेंगे। इस प्रस्ताव में लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा भी शामिल होगी। प्रश्नकाल में तारांकित व अतारांकित मिलाकर 54 सवाल हैं।

नौकरियों पर तपेगा सदन

विधानसभा सत्र के दौरान तापमान तपने की पूरी-पूरी संभावना है। कर्मचारियों के मुद्दे से लेकर बेरोजगारी पर विपक्ष सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे। वहीं, भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार नगरोटा बगवां के ट्रांसपोर्टर में हुई करोड़ों की ठगी का मामला उठाएंगे। यह भी पढ़ें: MLA हंसराज केस में नया मोड: लड़की बोली- अलका लांबा पर केस करुंगी

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मानसून सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। करीब 600 जवान परिसर में सेवाएं देंगे। वहीं एक एंबुलेंस भी डॉक्टर की सुविधा के साथ मौजूद रहेगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख