राजनीति

#राजनीति

July 8, 2024

BJP का साथ देने वालों को धमका रहे CM सुक्खू, ठेकेदारों से कर रहे वसूली

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal solan nalagarh jairam thakur cm sukhu illegal recovery and threatening contractors
नालागढ़। हिमाचल में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के प्रचार में नेता एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं। इस सब के बीच पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जहां सीएम सुक्खू पर ठेकेदारों से चुनाव के नाम पर वसूली करने के आरोप लगाए हैं, वहीं भाजपा का समर्थन देने वालों को धमकी दी जा रही है।

ठेकेदारों से की जा रही वसूली, दी जा रही धमकी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आए हैं। जयराम ठाकुर ने नालागढ़ में केएल ठाकुर के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: हमीरपुर में मंच पर रो पड़े कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र वर्मा, बोले-मेरी क्या गलती लोगों को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम सुक्खू ठेकेदारों को भाजपा का समर्थन करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। यही नहीं जिन दुकानों के बाहर भाजपा के झंडे लगे होते हैं उन्हें भी प्रताड़ित किया जा रहा है, ऐसे दुकानदारों को पुलिस से डराया जा रहा है।

भाजपा का झडा लगाने वाली दुकानों में मरवाए छापे

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। तीनों विधानसभा क्षेत्रें में कई दुकानदारों के यहां सिर्फ इसलिए छापा मरवाया गया, क्योंकि उन दुकानों के बाहर भाजपा का झंडा लगा हुआ था। इतना ही नहीं सरकारी कर्मचारियों को भी सुक्खू सरकार अपनी मुट्ठी में करने का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें: सुक्खू सरकार के 17 महीने: 30 हजार करोड़ का कर्ज लिया, 9 हजार करोड़ का लेने जा रहे संबंधित विभाग के मंत्रियों द्वारा कर्मचारियों पर नजर रखी जा रही है और भाजपा का सहयोग ना करने की सख्त हिदायत दी जा रही है। जो भी सरकारी कर्मचारी भाजपा के पक्ष में बात कर रहा है उसे सख्त चेतावनी दी जा रही है।

जनप्रतिनिधियों को किया जा रहा परेशान

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार ना सिर्फ ठेकेदारों और कर्मचारियांे को धमका रही है, बल्कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों को भी परेशान किया जा रहा है। यह भी पढ़ें: होशियार से मिलने के बाद भड़के धवाला, अपने ही नेताओं को कहा “भेड़ की खाल में भेड़िएं” उन्हें सख्त धमकी दी जा रही है कि अगर उनके क्षेत्र से भाजपा को लीड मिली तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। उन्हें हर हाल में कांग्रेस को समर्थन देने के लिए बाध्य किया जा रहा और तरह.तरह से प्रताड़ित किए जाने की धमकी दी जा रही है।

सत्ता का दुरुपयोग कर रही सुक्खू सरकार

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज तक के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ, जब सत्ता में बैठी सरकार ने उपचुनाव जीतने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाएं हों। सुक्खू सरकार ना सिर्फ तानाशही पर उतर आई है, बल्कि अपनी पावर का गलत उपयोग कर रही है। जयराम ने जनता से अपील की है कि वह वोट की चोट से कांग्रेस को सबक सिखाएं।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख