#राजनीति
March 31, 2026
हिमाचल सदन के बाहर BJP का हंगामा, पेट्रोल-डीजल पर सेस का कड़ा विरोध- जमकर लगाए नारे
एंट्री टैक्स में बढ़ोतरी का भी विरोध
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर आज का दिन हंगामेदार रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने सरकार की आर्थिक नीतियों और टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे विधायकों ने सरकार पर जनता पर बेवजह आर्थिक बोझ डालने और जल्दबाजी में फैसले लेने का आरोप लगाया।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने सरकार द्वारा प्रस्तावित 5 रुपये पेट्रोल-डीजल सेस और एंट्री टैक्स में बढ़ोतरी का विरोध किया।
स्वास्थ्य क्षेत्र में हुई भारी-भरकम खरीद को लेकर आज प्रश्नकाल में तीखी बहस के आसार हैं। सत्ता और विपक्ष दोनों तरफ के विधायकों ने सवाल पूछे हैं:
राज्य के पशुपालकों की आर्थिक स्थिति का मुद्दा भी सदन में गूंजेगा।
कुल मिलाकर आज का सत्र सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है जहां उसे टैक्स बढ़ोतरी से लेकर स्वास्थ्य विभाग की खरीद-फरोख्त तक के कड़े सवालों का सामना करना होगा।