#राजनीति

June 10, 2024

तीन सीटों पर उपचुनाव की डेट आई सामने: वोटिंग के दो दिन बाद आएगा रिजल्ट

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव खत्म होते ही प्रदेश की तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव की घोषणा हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने हिमाचल की तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। हिमाचल की इन तीन सीटों पर चुनाव 10 जुलाई को करवाए जाएंगे। जबकि 13 जुलाई को तीनों सीटों की मतगणना की जााएगी। यह भी पढ़ें हिमाचल: खाई में गिरी कार, पति-पत्नी स्वर्ग सिधारे; पीछे रह गए 4 -1 साल के दो मासूम

इन तीन सीटों पर होने हैं उपचुनाव

चुनाव आयोग ने आज इसकी घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार हिमाचल की तीन विधासभा सीटों देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में 10 जुलाई को मतदान करवाया जाएगा। जिसके तीन दिन बाद यानी 13 जुलाई को मतों की मतगणना होगी। चुनाव आयोग की इस घोषणा के साथ ही प्रदेश की दोनों बड़ी पार्टियां भाजपा और कांग्रेस अब एक बार फिर चुनावी समर में कूद पड़ी हैं।

14 जून को जारी होगी अधिसूचना

चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार 14 जून 2024 को इन उपचुनावों की अधिसूचना जारी की जाएगी। 21 जून तक नेता अपने अपने नामांकन भर सकेंगे। जिसके बाद 24 जून को नामांकन की छंटनी होगी। नाम वापस लेने की तिथि 26 जून है। जबकि मतदान 10 जुलाई 2024 को होगा और चुनाव के नतीजे 13 जुलाई को सामने आएंगे। यह भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट में दूसरी बार मंत्री बने जेपी नड्डा, अगला बीजेपी चीफ कौन ? बता दें कि हिमाचल में चार लोकसभा सीटों के साथ छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव अभी हाल ही में खत्म हुए हैं। इन चुनावों की मतगणना 4 जून को हुई थी। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि हिमाचल की तीन अन्य सीटों पर उपचुनाव हरियाणा के साथ सितंबर या अक्तूबर में हो सकते हैं। लेकिन चुनाव आयोग ने लोकसभा और विधानसभा की छह सीटों की मतगणना के मात्र छह बाद बाद ही तीन सीटों के चुनाव की भी घोषणा कर दी है।

विधानसभा अध्यक्ष ने किया था लेट

हिमाचल की तीन सीटों नालागढ़, देहरा और हमीरपुर सीट पर उपचुनाव होने हैं। इन तीनों ही सीटों पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की थी। लेकिन हिमाचल राज्यसभा की एक सीट के चुनाव के बाद इन तीनों निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह, आशिष शर्मा और केएल ठाकुर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। यह भी पढ़ें: हिमाचल: मां-बाप ने खो दिया जवान बेटा, बावड़ी के पास मिला था अचेत हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने इनके इस्तीफे स्वीकार नहीं किए। बाद में जैसे ही हिमाचल में लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव हुए तो उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने इन तीनों के इस्तीफे स्वीकार कर लिये।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख