#राजनीति

September 18, 2024

पंचायतीराज उपचुनाव: आज नाम वापसी का अंतिम दिन, अभी मैदान में हैं 243 प्रत्याशी

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं में उपचनाव चल रहे हैं। ऐसे में आज प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकते है। 18 यानी आज के दिन ही शेष बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए जाएंगे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में उस सभी स्थानों पर चुनाव हो रहे है जहां पंचायतीराज संस्थाओं में पद खाली पड़े हैं।

243 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

बता दें कि सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 243 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। यदि आज आखिरी दिन कोई अपना नामांकन वापस लेता है तो आंकड़ा कम हो जाएगा। यह भी पढ़ें: हिमाचल : झाड़ियों में पड़ी मिली महिला, कौन है, कहां से आई- कुछ नहीं चला पता वहीं, सामने आया है कि एक से अधिक नामांकन पत्र भरने के कारण छह नामांकन पत्र रद्द हो गए हैं।

इन पदों पर हो रहें चुनाव

जानकारी के अनुसार, 9 पद पंचायत प्रधान, 17 उपप्रधान, एक पंचायत समिति सदस्य, 2 जिला परिषद सदस्य और 112 पंचायत के वार्ड सदस्य के पदों पर हिमाचल में चुनाव हो रहे हैँ। यह भी पढ़ें: प्रियंका के बाद सोनिया गांधी भी पहुंची हिमाचल, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था पंचायत प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्यों के मतों की गणना मतदान के तुरंत बाद पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी, जबकि पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य की मतगणना 30 सितंबर को संबंधित विकास खंड कार्यालय में सुबह 9:00 बजे शुरू होगी।

आज आखिरी दिन

बता दें कि आज प्रत्याशी अपने नाम वापस लेने का अंतिम दिन है। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए जाएंगे। वहीं, नामांकन पत्रों की वापसी के तत्काल बाद चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की जाएगी। यह भी पढ़ें : डिप्टी CM को मिली अहम जिम्मेदारी: संगठन में बढ़ा मुकेश का कद जानकारी देते चलें कि पंचायती राज के चुनाव 2020 दिसंबर में हुए थे। इस समय खाली पड़े पदों पर चुनाव चले हैं। हालांकि 2025 दिसंबर में एक बार फिर चुनाव होने है। लेकिन उससे पहले उपचुनाव करवाए जा रहे हैँ।

अनुराधा राणा थीं जिला परिषद मेम्बर

विदित हो कि, जिला लाहौल-स्पीति के सीसू वार्ड से अनुराधा राणा जिला परिषद सदस्य थी, जो कि जिला परिषद की जिला अध्यक्ष भी बनीं थी। मगर गत जुलाई माह में हुए विधानसभा उपचुनाव में अनुराधा राणा को लाहौल से कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया और वह चुनाव जीत कर विधानसभा सदस्य बन गईं।

मौजूदा विधायक थे जिला परिषद सदस्य

इसी तरह जिला हमीरपुर के तहत आते बगैरा वार्ड से कैप्टन रणजीत सिंह राणा भी जिला परिषद थे। इन्होंने भी जुलाई माह में कांग्रेस के टिकट पर सुजानपुर विधानसभा से चुनाव लड़कर जीत हासिल की और विधानसभा सदस्य बने। जिला परिषद के लिहाज से यह दोनों सीट खाली हो जाने से अब यहां उपचुनाव करवाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें: सचिवालय कर्मचारियों ने सुक्खू सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें क्या है मामला

यह सीट हुई थी खाली

इसके अलावा विभिन्न पंचायतों में कई कारणों से अन्य पद भी खाली हुए थे, जिनमें पंचायत प्रधानों के 8 पद, BDC का एक पद, उप प्रधानों के 18 पद व पंचायत वार्ड पंच के कुल 112 पद शामिल हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख