#राजनीति

January 1, 2025

हिमाचल CM का नया दफ्तर- 19 करोड़ की लागत से बनेगा, काफिला सीधे पहुंचेगा अंदर

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का नया कार्यालय जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। बताया जा रहा है कि ये भवन सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इस नए कार्यालय का निर्माण कार्य अब शुरू हो चुका है और इसे जून तक पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

नए CM कार्यालय में होगी सुविधाओं की भरमार

CM सुक्खू के कार्यालय का डिजाइन खास तौर पर इस तरह से किया गया है, जिसमें सभी सुविधाएं और विभाग एक ही स्थान पर होंगे। नया कार्यालय पूरी तरह से वाई-फाई से लैस होगा और इसमें मुख्यमंत्री के स्टाफ के लिए सभी प्रमुख शाखाएं एक ही जगह पर उपलब्ध होंगी। यह भी पढ़ें : हिमाचल : खड्ड में पड़ा मिला बुजुर्ग, नए साल के पहले दिन निकलेगी घर से अर्थी पहले CM कार्यालय की कुछ शाखाएं अलग-अलग फ्लोर पर स्थित थीं लेकिन अब इसे एक जगह समेटा जाएगा। इसके अलावा, लोगों को मिलने के लिए एक अलग स्थान भी चिन्हित किया जाएगा ताकि वे आराम से CM से मिल सकें।

भव्य कॉन्फ्रेंस हॉल और VIP लाउंज

नए कार्यालय में एक भव्य कॉन्फ्रेंस हॉल का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 50 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा, एक VIP लाउंज भी बनाया जाएगा, जहां 10 से 15 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इस लाउंज का उद्देश्य विशेष व्यक्तियों के लिए प्राइवेट और आरामदायक स्थान प्रदान करना होगा। यह भी पढ़ें : हिमाचल : न्याय के देवता का जन्मदिन आज, नहीं करते किसी को निराश

तीन मंजिला पार्किंग की व्यवस्था

CM कार्यालय के लिए एक तीन मंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 50 वाहनों के पार्क होने की क्षमता होगी। इस पार्किंग में CM और उनके काफिले की गाड़ियों के साथ-साथ मंत्रियों के वाहन भी पार्क किए जाएंगे।

CM का काफिला कार्यालय तक सीधे पहुंचेगा

नए CM कार्यालय के निर्माण के बाद, CM का काफिला सीधे कार्यालय के गेट तक पहुंचेगा, और CM वाहन से उतरकर सीधे अपने कमरे में प्रवेश करेंगे। इससे पहले, CM को अपने वाहन से उतरकर नीचे की ओर लिफ्ट में जाना पड़ता था, लेकिन नए कार्यालय के साथ यह प्रक्रिया और भी सुविधाजनक होगी। यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार से चिट्टा की सप्लाई करने पहुंचे थे 4 यार, बीच रास्ते में हुए अरेस्ट

19 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य

CM कार्यालय के इस भव्य निर्माण कार्य पर 19 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। यह नया भवन सचिवालय के पास बनाए जा रहे क्षेत्र में स्थित होगा। जहां पहले सचिवालय के कर्मचारियों के पुराने मकान थे, जिन्हें शिफ्ट कर दिया गया है। पुराने भवनों को हटाकर यहां नया कार्यालय और अन्य सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख