#राजनीति

September 29, 2024

मंत्री विक्रमादित्य ने मीडिया पर फोड़ा विवाद का ठीकरा! बोले- मैं पार्टी का सच्चा सिपाही

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के PWD और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से फटकार मिलने के बाद अपने विवादास्पद बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई वास्तविक विवाद नहीं है, बल्कि यह मीडिया द्वारा उत्पन्न किया गया है। विक्रमादित्य ने आरोप लगाया कि मीडिया ने इस मामले को तूल देकर स्थिति को बिगाड़ा है।

पार्टी की विचारधारा का किया समर्थन

उधर, विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल को इस मसले की वास्तविक परिस्थितियों से अवगत करवाया और पार्टी की विचारधारा के प्रति अपनी निष्ठा जताई। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे हमेशा पार्टी की लाइन के भीतर रहकर काम करेंगे। यह भी पढ़ें: देश की मंडियों में हिमाचली सेब की धूम, अभी तक पहुंचे 93 लाख बॉक्स

कानून व्यवस्था बनाने के लिए पहचान जरूरी

वहीं, विक्रमादित्य सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने अपने बयान में हिमाचल प्रदेश में कोर्ट के निर्णय और नगर निगम के 2016 के कानून के कार्यान्वयन की बात की थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सभी लोगों की पहचान और वेरिफिकेशन आवश्यक है। यह भी पढ़ें: हिमाचल का बेटा सुघोष बना वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर

कांग्रेस सरकार का विकासात्मक कार्य

विक्रमादित्य ने बताया कि कांग्रेस सरकार सीएम सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उनका कहना है कि भविष्य में यदि कोई अनहोनी होती है, तो प्रशासन के पास हर व्यक्ति का रिकॉर्ड और पहचान होना जरूरी है, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

क्या है मामला

बता दें कि हाल ही में मंत्री विक्रमादित्य ने सोशल मीडिया के जरिए हिमाचल में स्ट्रीट वेंडर और होटल मालिकों की दुकान पर पहचान और वेरिफिकेशन के संबंध में एक पोस्ट किया गया था। जिसके बाद विक्रमादित्य को हाईकमान से भी फटकार लगी थी। हालांकि, बाद में विक्रमादित्य सिंह ने इस पूरे मामले में मीडिया को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि उनके बयान को यूपी की नीति से जोड़ा गया है और मीडिया ने इसे तूल दिया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल : यहां आंगनबाड़ी केंद्रों में निकली भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं ओवदन वहीं, विक्रमादित्य सिंह ने ये भी साफ किया था कि हिमाचल के अपने मुद्दे है और यूपी के अपने। जिसके बाद विक्रमादित्य ने दिल्ली जाकर भी हाईकमान से मुलाकात की थी। जिसके बाद विक्रमादित्य ने बयान दिया था कि वे कांग्रेस के पक्के सिपाही है।हालांकि, इन सब के बीच विक्रमादित्य के इस्तीफे की खबरों ने भी जोर दिया था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख