राजनीति

#राजनीति

November 12, 2024

विक्रमादित्य सिंह से युवक ने पूछा- कब करोगे शादी? मंत्री ने दिया मजेदार जवाब

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal news shimla vikramaditya divorced sudarshana singh marriage
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी और तलाक के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। एक यूजर के सवाल के जवाब में उन्होंने खुलासा किया कि उनका तलाक हो चुका है और वह अब खुश हैं।

'I am Happily Divorced!'

विक्रमादित्य सिंह ने यह जानकारी तब दी जब एक यूजर ने उनसे पूछा था कि सर, आपकी शादी कब होगी। इसके जवाब में विक्रमादित्य सिंह ने लिखा कि मेरा जीवन खुली किताब है और मैं कहना चाहता हूं कि मेरा तलाक हो चुका है और मैं खुश हूं। उन्होंने कुछ अन्य यूजर्स के सवालों का भी जवाब देते हुए एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और आप पर साधा निशाना, बोले- दोनों ‘खोटे सिक्के’ के पहलू

सुदर्शना सिंह से हुआ था विवाह

बता दें कि विक्रमादित्य सिंह की शादी जयपुर की रहने वाली सुदर्शना सिंह से 8 मार्च 2019 को हुई थी। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों के बीच घरेलू विवाद शुरू हो गए। मार्च 2022 में सुदर्शना ने विक्रमादित्य सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए जयपुर में एक फैमिली कोर्ट में केस दायर किया था। इस मामले की सुनवाई 17 अक्टूबर 2022 को हुई थी और मामला अदालत में चल रहा था। अब, विक्रमादित्य सिंह ने खुद बताया कि उनका तलाक हो चुका है। यह भी पढ़ें : बाबा बालकनाथ मंदिर बकरा नीलामी मामला- सस्पेंड हुआ जूनियर असिस्टें

सोशल नीडिया पर एक्टिव रहते हैं विक्रमादित्य

बताते चलें कि विक्रमादित्य सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। लोगों से संवाद करने का माध्यम बनाते हुए वे कई लोगों के सवालों के जवाब भी देते है। हिमाचल प्रदेश में मंत्रियों की बात करें तो विक्रमादित्य ज्यादातर सोशल मीडिया पर लोगों से जुड़ने का प्रयास करते हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां के खोने का दुख नहीं सह पाई बेटी, कफन डालते ही त्यागे प्राण इससे पहले भी कई दफा सड़कों के मुद्दे पर भी विक्रमादित्य ने लोगों की दिक्कतों को साझा करने के लिए कहा था। हालांकि कई बार वे अपनी पोस्ट के कारण विवादों में घिर जाते हैं, लेकिन इसके इतर प्रदेश का युवा विक्रामादित्य से सोशल मीडिया पर बात करना पसंद करता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख