राजनीति

#राजनीति

December 10, 2024

हिमाचल में चंबा तक पहुंचेगी ट्रेन, सांसद भारद्वाज ने रेल मंत्री के समक्ष उठाया मुद्दा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal mp bhardwaj raised issue railway minister train reach chamba
चंबा। हिमाचल प्रदेश के आकांक्षी जिला चंबा को रेल सुविधा से जोड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। बीते दिनों कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने इस मामले को संसद सत्र में भी उठाया था और उन्होंने इसी मुद्दे को लेकर दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात भी की।

वजट में शामिल करने का अनुरोध

सांसद राजीव भारद्वाज ने बताया कि हिमाचल के चंबा जिला को रेल सुविधा से जोड़ने के मामले को उन्होंने अभी हाल ही में संसद के सत्र में भी उठाया था। यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार कल एक साथ लॉन्च करेगी 6 योजनाएं, जानें किस-किस को मिलेगा लाभ यह मामला महज संसद सत्र तक सीमित ना रह जाए, इसके लिए वह अब वह खुद दिल्ली जाकर केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले साथ ही इस प्रोजेक्ट को अगले वित्त वर्ष के वजट में शामिल करने का अनुरोध भी किया।

आकांक्षी जिलों की सूची में शुमार है चंबा

विदित हो कि संसद सत्र में कांगड़ा-चंबा सांसद राजीव भारद्वाज ने केंद्र सरकार के समक्ष जिला चंबा को रेल सुविधा से जोड़ने की मांग पहले भी पटल पर रखी थी। डॉ राजीव भारद्वाज ने सदन में कहा था कि हिमाचल प्रदेश का चंबा जिला अपने आप में एक लंबा चौड़ा इतिहास संजोए हुए हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल में पहली बार लोग देख सकेंगे विधानसभा का लाइव प्रसारण- जानें कैसे यहां पर कई ऐसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं, जो रेल सुविधा से जुड़ने के बाद और ज्यादा उभरेंगे। उन्होंने कहा कि इतनी सारी खूबियों के बावजूद आज जिला देश के आकांक्षी जिलों की सूची में शुमार है।

विकास में पिछड़ा है चंबा

सांसद राजीव भारद्वाज ने कहा कि जिला चंबा से आगे कोई दुनिया नहीं है, तो साथ ही यहां की विकट भौगोलिक स्थिति की वजह से यह जिला विकास की दृष्टि से अन्य जिलों के मुकाबले पिछड़ गया लेकिन जिला में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। यह भी पढ़ें : HRTC बस कंडक्टर ने प्रेशर कुकर का वसूला किराया, विपक्ष ले रहा चुटकी जब तक रेल जैसी सुविधा से यह जिला अछूता रहेगा तब तक सही मायने में यह विकास की तेज रफ्तार को तरसता रहेगा। उन्होंने कहा कि जिला चंबा में डलहौजी व खजियार जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है तो 1 हजार से अधिक वर्ष पुराना इतिहास संजोए ऐतिहासिक चंबा शहर मौजूद है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख