राजनीति

#राजनीति

April 6, 2024

प्रतिभा नहीं मंडी से विक्रमादित्य सिंह को उतारने की तैयारी, दिल्ली में चल रहा मंथन

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal mandi lok sabha seat vikramaditya singh candidate pratibha singh delhi csc meeting
शिमला। हिमाचल में चार लोकसभा सीटों और छह विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बीजेपी ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सबसे हॉट सीट बनी मंडी में बीजेपी ने कंगना को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस प्रतिभा सिंह को मंडी सीट से उतारने का मन बना चुकी है, लेकिन इसी बीच अब नई खबर सामने आ रही है। कांग्रेस मंडी लोकसभा सीट से प्रतिभा को नहीं बल्कि उनके बेटे और कांग्रेस सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह को उतारने पर विचार कर रही है।

दिल्ली में विक्रमादित्य सिंह के नाम की चल रही चर्चा

आज दिल्ली में हिमाचल के लोकसभा से लेकर विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने को बैठक चल रही है। इस बैठक में मंडी सीट से विक्रमादित्य सिंह का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि पार्टी हाइकमान कंगना को हराने के लिए विक्रमादित्य सिंह के नाम पर भी चर्चा कर रही है।

सेंटर इलेक्शन कमेटी लेगी अंतिम फैसला

हालांकि विक्रमादित्य सिंह चाहते हैं कि मंडी से उनकी माता और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की चुनाव लड़ें। लेकिन अब देखना यह है कि दिल्ली में सेंटर इलेक्शन कमेटी का अंतिम फैसला क्या होगा। मंडी से प्रतिभा सिंह को मैदान में उतारा जाता है, या फिर विक्रमादित्य सिंह पर पार्टी हाइकमान दांव खेलेगी।

दिल्ली में चल रही बैठक

बता दें कि हिमाचल की चार लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर होने वाले उप.चुनाव के लिए दिल्ली में टिकट फाइनल करने पर मंथन चल रहा है। यह भी पढ़ें : कंगना और गौ मांस: विक्रमादित्य सिंह की एंट्री से गरमाया मामला, जानें सच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में दोपहर डेढ़ बजे तक चली बैठक में कई नामों पर चर्चा हुई है। उसके बाद अब दोबारा बैठक शुरू हुई है। इसमें मंडी लोकसभा सहित दूसरी सीटों पर सहमति बनाने का प्रयास हो रहा है।

कांगड़ा से आशा कुमारी का नाम सबसे ऊपर

सूत्रों की मानें तो हिमाचल में कांग्रेस मंडी से प्रतिभा सिंह का नाम फाइनल माना जा रहा था, लेकिन अब विक्रमादित्य सिंह के नाम की चर्चा होने लगी हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर पूर्व विधायक सतपाल रायजादा का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है। इसी तरह से कांगड़ा सीट पर आशा कुमारी का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। आशा कुमारी छह बार की विधायक रह चुकी हैं।

शिमला से कांग्रेस वीरेंद्र कश्यप को दे सकती है टिकट

शिमला संसदीय क्षेत्र का टिकट 2 बार से सांसद वीरेंद्र कश्यप को देना चाह रहे हैं, लेकिन पार्टी को इनकी एंट्री से बगावत का डर है। ऐसे में वीरेंद्र कश्यप पर सहमति नहीं बनी तो दयाल प्यारी को टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है। https://www.facebook.com/news4himalayans

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख