राजनीति

#राजनीति

April 11, 2025

हिमाचल: सीएम की पत्नी और देहरा विधायक कमलेश ठाकुर को अयोग्य घोषित करने की मांग

पूर्व एमएलए होशियार सिंह ने गवर्नर से की शिकायत 

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

CM Sukhvinder Singh Sukhu's wife, Kamlesh Thakur and Hoshiyar Singh

शिमला। कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा उपचुनाव में जीतने वाली सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को 6 साल के लिए चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित करने की मांग की गई है। देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह ने सीएम सुक्खू पर उपचुनाव के दौरान कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के जरिए महिला मंडलों को पैसे बांटने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से कमलेश ठाकुर को अयोग्य घोषित करने की मांग की। 


33 पन्ने का शिकायती पत्र सौंपा 


होशियार सिंह ने 33 पन्नों की शिकायत में उन सभी महिला मंडलों के बारे में डिटेल पेश की है, जिन्हें उपचुनाव से 15 दिन पहले कथित तौर पर 50-50 हजार रुपए बांटे गए। उन्होंने राज्यपाल से इस मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की है। 


आपको बता दें कि हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र में भी भाजपा विधायकों ने इस मामले को जोर-शोर से उठाया था। 

 

आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप 


राज्यपाल को सौंपे शिकायत पत्र में होशियार सिंह ने देहरा विधानसभा क्षेत्र की उन 67 महिला मंडलों की सूची सौंपी है, जिन्हें कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के माध्यम से पैसा पहुंचाया गया। होशियार सिंह का आरोप है कि यह चुनाव आचार संहिता का घोर उल्लंघन है, क्योंकि महिला मंडलों को उपचुनाव से 15 दिन पहले पैसा पहुंचाया गया। इस तरह की गड़बड़ी देहरा के अलावा किसी और विधानसभा में नहीं हुई। 


सीएम पर पद के दुरुपयोग का आरोप

 
होशियार सिंह ने शिकायती पत्र में कहा है कि सीएम सुक्खू ने अपनी पत्नी को चुनाव जितवाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया। इसके नाते उन्होंने चुनाव आयोग से भी एक्शन लेने की मांग की है। होशियार सिंह 2022 में देहरा से निर्दलीय चुनाव जीते थे, लेकिन 2024 के राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग के बाद बाकायदा भाजपा ज्वॉइन की थी। उनके साथ कांग्रेस के 6 बागी विधायक भी थे। बाद में वे देहरा सीट से भाजपा के टिकट पर विधानसभा उप चुनाव हार गए थे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख