#राजनीति

November 23, 2024

हिमाचल में कांग्रेस कार्यकर्ता बेच रहे चिट्टा, बूथ प्रभारी नशे के साथ पकड़ा: प्रकाश राणा

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार नशे के खात्मे को लेकर बड़ी बड़ी बातें करती है, लेकिन कांग्रेस के अपने ही कार्यकर्ता चिट्टे की तस्करी में पकड़े जा रहे हैं। यह आरोप जोगेंद्रनगर के भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने लगाए हैं। भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक न्यूज शेयर कर सुक्खू सरकार पर हमला बोला है।

जोगेंद्रनगर में चिट्टे के साथ पकड़ा था युवक

दरअसल मंडी जिला के जोगेंद्रनगर पुलिस ने अभी हाल ही में एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से 3.55 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। यह भी पढ़ें : हिमाचल: 17 साल की लड़की ने पिया फिनायल, प्रेग्नेंट करने वाला अरोपी अरेस्ट

आरोपी कांग्रेस का है कार्यकर्ता

पुलिस ने इस आरोपी को पातकू के पास ही नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान सोनी कुमार निवासी गांव थिं्रड, तहसील लड़भड़ोल के रूप में हुई थी। भाजपा के विधायक प्रकाश राणा ने आज इसी खबर को पोस्ट कर सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी को कांग्रेस का नेता बताया है। [caption id="attachment_27066" align="aligncenter" width="732"]prakash-rana-mandi prakash-rana-mandi[/caption] यह भी पढ़ें : खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर रंगड़ों ने किया अटैक- नहीं बच पाया बेचारा

कांग्रेस का बूथ प्रभारी है आरोपी नशा तस्कर

इस खबर को शेयर करते हुए प्रकाश राणा ने लिखा है कि जोगिंदर नगर के कांग्रेसी नेता मंच से बड़ी.बड़ी बातें करते हैं की जोगिंदर नगर में चिट्टा फ़ैल गया है। हाल ही में त्रिड़ गांव का सोनी कुमार चिट्टे के साथ पकड़ा गया है जो कि कांग्रेस पार्टी का त्रंबली और पपलोटू बूथ का बूथ प्रभारी है। एक ज़मीनी स्तर का कार्यकर्ता होने के कारण कांग्रेसी नेताओं ने चिट्टे की मात्रा कम करवा दी और सोनी कुमार को वेल पर छुड़वा दिया। ऊपरी.धार पंचायत के लोगों ने रोस प्रकट करते हुए कांग्रेस सरकार को इस विषय पर संज्ञान लेने के लिए कहा । बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ । यह भी पढ़ें : हिमाचल : टेंपो और मिनी ट्रक में हुई जोरदार टक्कर, काम पर जा रही थी महिलाएं

प्रकाश राणा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रकाश राणा ने कहा कि जब सरकार के कार्यकर्ता ही नशे के कारोबार में संलिप्त हैं तो फिर प्रदेश में नशे का खात्मा कैसे होगा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने कार्यकर्ताओं को बचाने के लिए नशे की मात्रा को कम करवा रही है, ताकि उन्हें वेल मिल सके। प्रकाश राणा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में नशे का कारोबार बढ़ा है, इसका बड़ा कारण नशा माफिया को कांग्रेस का संरक्षण मिलना है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख