राजनीति

#राजनीति

March 26, 2024

BJP से टिकट पाए बागियों को विक्रमादित्य का ग्रीन सिग्नल, दी शुभकामनाएं; कहा ….

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Congress minister vikramaditya singh green signal rebels got ticket bjp best wishes
शिमला। हिमाचल में बीजेपी ने कांग्रेस के बागियों को अपनी ही पार्टी से बगावत करने पर इनाम के रूप में विधानसभा उपचुनाव का टिकट तोहफे में दे दिया है। वीरभद्र सिंह के करीबी रहे कांग्रेस के इन बागियों को अब सुक्खू सरकार के कैबिनेट मंत्री और स्व वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जाे गए हैं, उनके लिए शुभकामनाएं हैं। लेकिन अब देखना यह है कि क्या यह लोग अब जिस परिवार में गए हैं, क्या उस परिवार में यह लोग अपना घर बना पाएंगे।

होली लॉज के करीबी थे कांग्रेस के बागी

बता दें कि कांग्रेस के बागी सुधीर शर्मा राजेंद्र राणा सहित अन्य पूर्व विधायकों का कभी होली लॉज से गहरा नाता हुआ करता था। लेकिन अब यह लोग उसी कांग्रेस को छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग करने के बाद जब यह लोग पंचकूला पहुंचे थे, उस दौरान भी विक्रमादित्य सिंह ने इनसे दो बार मुलाकात की थी और उनके संदेश को पार्टी हाइकमान तक पहुंचाया था।

कांग्रेस जल्द जारी करेगी प्रत्याशियों की सूची

लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा पर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जल्द ही कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी एक दो दिन में कांग्रेस नेता चंडीगढ़ में बैठक करेंगे। जिसमें केंद्रीय नेताओं के अलावा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी शामिल होंगी।

जनता को अपने काम करवाने के लिए जाना पड़ेगा मुंबई

वहीं मंडी सीट से बीजेपी प्रत्याशी बनाई गई कंगना रणौत पर विक्रमादित्य सिंह ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि जनता को अपने काम करवाने के लिए मुंबई जाना पड़ेगा। क्योंकि कंगना रणौत अभी अपने फिल्मी करियर को तो त्याग नहीं रही हैं। ऐसे में लोगों को अपने छोटे छोटे काम करवाने के लिए भी उनका हिमाचल आने का इंतजार करना पड़ेगा या फिर मुंबई जाकर उनसे मिलना पड़ेगा।

कंगना रणौत हिमाचल की बेटी, पर आपदा में नहीं आई नजर

कंगना रणौत के खिलाफ विवादित टिप्पणी पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना हिमाचल की बेटी है और उनका वह मान सम्मान करते हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल में सभी बागी को BJP का टिकट, निर्दलीय का नाम नहीं, सियासत तेज हालांकि कैबिनेट मंत्री ने कंगना रणौत पर तंज भी कसा और कहा कि हिमाचल में जब जल आपदा आई, तब यह हिमाचल की बेटी हमें कहीं नहीं दिखी। कंगना ने एक बार भी यहां के लोगों के दुख दर्द को बांटने का प्रयास नहीं किया।

https://www.facebook.com/news4himalayans/

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख