राजनीति

#राजनीति

August 28, 2026

CM सुख्खू का विधानसभा में बड़ा ऐलान, महिलाओं के केस रखे जाएंगे गोपनीय जाने पूरी खबर

तीन साल में महिलाओं से जुड़े 131 मामले

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नियमों में होगा बदलाव

कांग्रेस विधायक मलेंद्र राजन के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार महिलाओं का सम्मान करती है। कई बार महिलाएं अपनी परेशानी या उत्पीड़न की बात खुलकर सामने नहीं रख पाती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शिकायत दर्ज कराने से जुड़े नियमों में बदलाव किया जाएगा, ताकि महिलाएं आसानी से अपनी बात रख सकें और उनकी पहचान भी सुरक्षित रहे।

यह भी पढ़ें- सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर झपटा भालू, किया बूरा हाल

तीन साल में महिलाओं से जुड़े 131 मामले

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनी राम शांडिल ने बताया कि पिछले तीन साल में सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी दफ्तरों के साथ शिक्षण संस्थानों में महिलाओं के उत्पीड़न के 131 मामले सामने आए हैं। इनमें से 37 मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। तीन लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया, एक को कड़ी सजा दी गई, जबकि एक अन्य को निलंबित किया गया।

 टेक चंद, साथी संग पुलिस ने किया अरेस्ट

'शी-बॉक्स' से भी कर सकती हैं शिकायत

मंत्री ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। केंद्र सरकार के 'शी-बॉक्स' पोर्टल के जरिए कामकाजी महिलाएं कार्यस्थल पर उत्पीड़न की शिकायत गोपनीय तरीके से दर्ज कर सकती हैं। साथ ही शिकायत पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी ऑनलाइन ली जा सकती है।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख