#राजनीति

June 13, 2025

दिल्ली से लौटे CM सुक्खू- प्रतिभा सिंह की धुकधुकी बढ़ी, इस चेहरे पर दांव खेल सकती है कांग्रेस

CM, डिप्टी सीएम और PWD मंत्री कर चुके हैं दौरा

शेयर करें:

 vinay kumar

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में अध्यक्ष की खोज घास के ढेर में सुई खोजना हो गया है। जो नेता अध्यक्ष बनने की रेस में शामिल हैं, वे बार-बार दिल्ली पहुंच रहे हैं। इस सबके बीच CM सुक्खू तो प्रदेश लौट आए हैं। बता दें कि CM सुक्खू से पहले डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य भी दिल्ली के चक्कर काट चुके हैं। 

विधायक विनय कुमार दिल्ली में डटे

जानकारी के अनुसार रेणुका विधायक विनय कुमार दिल्ली में ही हैं। हो सकता है कि शनिवार को विनय कुमार कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करें। विनय कुमार अध्यक्ष पद के लिए सशक्त कैंडिडेट माने जा रहे है। विनय कुमार के नाम की चर्चा दिल्ली तक हो रही है और खुद सीएम सुक्खू ने उनका नाम हाईकमान को सुझाया है।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : हिमाचल में गहरी खाई में समाई पिकअप, 30 लोग थे सवार- चीखों से दहला पूरा इलाका

कौन-कौन दिल्ली में लगा चुके हैं हाजिरी ?

CM सुक्खू, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री और PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह दिल्ली में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं। CM सुक्खू बीते कल ही कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात कर वापिस शिमला लौटे हैं। CM सुक्खू शिपकी-ला से वापस लौटने के बाद दिल्ली चले गए थे। दिल्ली में उन्होंने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकारिणी के गठन को लेकर कुछ नाम सुझाए, साथ ही अपनी राय भी रखी। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल टीमेट मामले में अधिकारियों के खिलााफ FIR, ड्यूटी के वक्त करंट लगने से थम गई थी सांसें

23 जून को होगा बड़ा फैसला

CM से पहले मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह भी रजनी पाटिल से मिल चुके हैं। इस दौरान दोनों नेताओं की प्रियंका गांधी व अन्य बड़े नेताओं से भी मुलाकात हुई। विक्रमादित्य सिंह 23 जून को रिज मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण का न्योता देने दिल्ली गए थे लेकिन इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और कार्यकारिणी के पुनर्गठन को लेकर भी अपनी राय रखी। ऐसे में माना जा रहा है कि 23 जून को कांग्रेस किसी बड़े फैसले की ओर बढ़ सकती है। 

ये नाम है रेस में शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कई नाम चल रहे हैं। इसमें सुक्खू गुट की तरफ से अर्की MLA संजय अवस्थी, भोरंज MLA सुरेश कुमार और कसौली MLA विनोद सुल्तानपुरी का नाम लिया जा रहा है। वहीं PWD मंत्री प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर प्रभावशाली और जमीनी स्तर पर पकड़ रखने वाले नेता को सौंपने की पैरवी कर रहे हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए विनय कुमार का नाम भी चर्चा में आ गया है। कुमार फिलहाल विधानसभा के उपाध्यक्ष हैं। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खड्ड में फिर डूबे तीन लोग- एक युवती और दो युवकों के निकले प्राण- सदमे में परिजन

शिमला संसदीय सीट से पहले ही कई मंत्री

इसके अलावा कई बार विधायक का चुनाव जीत चुके विनय कुमार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके है लेकिन वे शिमला संसदीय क्षेत्र से आते हैं। इस संसदीय क्षेत्र से पहले ही कैबिनेट में चार मंत्री है। इस पर अगर अध्यक्ष पद भी शिमला संसदीय क्षेत्र को मिलता है तो इस स्थिति में तालमेल बिठाने के लिए किसी मंत्री को ड्रॉप करना पड़ सकता है ताकि अन्य संसदीय क्षेत्रों को भी सरकार और संगठन में बराबर का प्रतिनिधित्व मिल सके। वहीं, बता दें कि शिमला संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस सरकार ने कई मंत्री पद बांटे हैं। ऐसे में एक और पद देना अन्य क्षेत्र को नजरअंदाज करने जैसा होगा। 

कांगड़ा से सुझाएं हैं कई नाम

शिमला को छोड़ कांगड़ा और मंडी संसदीय क्षेत्र रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र में भी एक ही मंत्री है- जगत नेगी। मगर वे जनजातीय कोटा से आते हैं। ऐसे में मंडी की दावेदारी सशक्त है। वहीं कांगड़ा से हर सरकार में 4 से 5 मंत्री रहते है। मगर इस सरकार में कांगड़ा को नजर अंदाज किया गया है। ऐसे में कांग्रेस के लिए पशोपेश का माहौल बना है कि किसे ताजपोशी दी जाए। फिलहाल, ये तो तय है कि 6 महीने से चल रही सियासत उठापटक में कांग्रेस किसी बड़े निर्णय की तरफ बढ़ती दिख रही है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख