राजनीति

#राजनीति

July 18, 2024

नड्डा से मिले सीएम सुक्खू, इस प्रोजेक्ट के लिए मांगी अतिरिक्त वित्तीय सहायता

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Cm sukhu met jp nadda and sought additional financial assistance for himachal
शिमला। हिमाचल के आर्थिक हालात बिगड़ते जा रहे हैं। सुक्खू सरकार हर मोर्चे को फतह करने के लिए कर्ज की तलवार निकाल रही है। कुल मिलाकर कर्ज के सहारे ही हिमाचल के विकास के रथ का पहिया घूम रहा है। यही नहीं सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन भी कर्ज के सहारे ही सुक्खू सरकार दे पा रही है। हिमाचल को बिगड़े आर्थिक हालातों से बाहर निकालने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली गए है।

आज प्रियंका गांधी से भी मिले सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पिछले तीन दिन से दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। इस दौरान वह पीएम मोदी से लेकर अमित शाह और नितिन गडकरी से मुलाकात कर चुके हैं और उन्हें प्रदेश के हालातों के बिगड़े हालातों से अवगत करवा चुके हैं। आज गुरुवार को सीएम सुक्खू ने सुबह प्रियंका गांधी से मुलाकात की और हिमाचल की राजनीति को लेकर उनसे चर्चा की। यह भी पढ़ें: हिमाचल के अग्निवीर जवान की कश्मीर में गई जा*न, मां शादी के लिए देख रही थी लड़की

जेपी नड्डा से की प्रदेश के स्वास्थ्य संबंधी हालातों पर चर्चा

वहीं दोपहर बाद सीएम सुक्खू ने हिमाचल से संबंध रखने वाले केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। सीएम सुक्खू ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को हिमाचल की स्वास्थ्य प्रणाली और यहां की चिकित्सा सुविधाओं से अवगत करवाया। यह भी पढ़ें: नेता राजनीति नहीं करेगा, तो क्या गोलगप्पे बेचेगा?, कंगना ने शंकराचार्य पर कसा तंज इस दौरान सीएम सुक्खू ने प्रदेश के अस्पतालों में स्टेट ऑफ द आर्ट चिकित्सा प्रौद्योगिकी की जरूरत पर बल दिया, ताकि प्रदेश के लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के लिए प्रदेश के बाहर न जाना पड़े।

बल्क ड्रग पार्क के लिए मांगी अतिरिक्त वित्तीय सहायता

सीएम सुक्खू ने जगत प्रकाश नड्डा से निर्माणाधीन नाहन चंबा और हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालयों का कार्य पूण करने के लिए धनराशि की मांग की। यही नहीं सीएम सुक्खू ने बल्क ड्रग पार्क के निर्माण कार्य को जल्द सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता की मांग की। ताकि इस बल्क ड्रग पार्क का निर्माण जल्द से जल्द पूरा हो सके और इससे युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। यह भी पढ़ें: देहरा की जनता मांग रही थी अलग जिला; मिला पुलिस जिला- कितना सार्थक हुआ वोट

नड्डा ने दिया हर सभंव मदद का आश्वासन

वहीं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सीएम सुक्खू को केंद्र से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। उन्हांेने कहा कि प्रदेश की हर तरह से आर्थिक मदद की जाएगी। बता दें कि सीएम सुक्खू केंद्रीय नेताओं से मिलकर हिमाचल के लिए आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं। ताकि हिमाचल की आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाया जा सके।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख