राजनीति

#राजनीति

September 20, 2024

हिमाचल में 'सांसद' पर टूट पड़ी अमेरिकन महिला- चीन की साजिश

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Central tibetan administration mcleodganj american origin tried to attack tibetan mps
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में स्थित मैक्लोडगंज में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के हेड-ऑफिस के बाहर निर्वासित तिब्बती सांसद पर हमले की खबर सामने आ रही है। विदेशी महिला द्वारा किए गए हमले को लेकर पुलिस के पास पहले से ही इनपुट थी, जिसके बाद सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था।

पुलिस के पास थी इंटेलिजेंस इनपुट

बताया जा रहा है कि अमेरिकी मूल की तिब्बती विदेशी महिला ने बीती शाम को मैक्लोडगंज में इस हरकत को अंजाम दिया। विदेशी महिला ने निर्वासित तिब्बती सांसद की गाड़ी रोककर हमला किया। बता दें कि इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर स्थानीय पुलिस भी वहीं मौजूद थी। जिसके बाद महिला का हमला नाकाम हो गया। पुलिस द्वारा इस महिला को हिरासत में ले लिया गया है और जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी पढ़ें: हिमाचल : घर से रात को ड्यूटी पर आया था पंप ऑपरेटर, अचानक तारों में उलझा

दलाई लामा को मिल रही थमकियां

बता दें कि तिब्बतियों के सर्वोच्च आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा की हत्या के संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार दुर्भावनापूर्ण टिप्पणियां की जा रही है। इसके बाद इंटेलिजेंस ब्यूरो हरकत में आया था। इन टिप्पणियों के अगले ही दिन यह बड़ा हमला सांसद पर किया गया है।

क्या कहती है पुलिस

वहीं, इस मामले में SP कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि हमलावर विदेशी महिला को हिरासत में लेकर जांच जारी है। इस घटना को लेकर पुलिस पहले से ही अलर्ट पर थी। हमला करने वाली महिला अमेरिकी नागरिक है। पुलिस पता लगा रही है कि महिला कब और किस इरादे से मैक्लोडगंज पहुंची और किसने उसे यहां भेजा। यह भी पढ़ें: हिमाचल में पैदल नशा बेचने निकले थे पंजाबी युवक, लाखों की खेप के साथ हुए अरेस्ट

चीन ने रची है साजिश

बता दें कि इन दिनों मैक्लोडगंज में निर्वासित तिब्बती सांसदों का अधिवेशन चल रहा है। इस दौरान यह घटना केंद्रीय तिब्बती प्रशासन की चिंताएं को बढ़ाने वाली है। वहीं, तिब्बत निर्वासित सांसद का कहना है कि घटना के पीछे चीन का हाथ है। बता दें कि केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (CTA) धर्मशाला से संचालित होता है। यह स्थान तिब्बती निर्वासित सरकार का मुख्यालय है और यहाँ पर तिब्बती लोगों के लिए विभिन्न मंत्रालय और कार्यालय स्थित हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख