#राजनीति

March 26, 2024

हिमाचल में सभी बागी को BJP का टिकट, निर्दलीय का नाम नहीं; सियासत तेज

शेयर करें:

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजनीति की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. भाजपा ने सभी छह बागी विधायकों को टिकट दे दिया है. किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने देश भर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी की है. सूची में हिमाचल प्रदेश छह सीटों के लिए उम्मीदवार का नाम जारी किया गया है.
  1. धर्मशाला : सुधीर शर्मा,
  2. गगरेट : चैतन्य शर्मा
  3. सुजानपुर: राजिंदर राणा
  4. लाहुल स्पीति : रवि ठाकुर
  5. बड़सर : इन्द्रदत्त लखनपाल
  6. कुटलैहड़ : देविन्दर भुट्टो
सभी छह सीटों के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशी का नाम जारी कर दिया है. सभी प्रत्याशी कांग्रेस के बागी विधायक हैं, जिन्होंने राज्यसभा के चुनाव में अपने पार्टी का साथ छोड़ भाजपा के प्रत्याशी के लिए मतदान किया था. जिसके बाद उन्हें विधानसभा से निष्कासित कर उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी. कई दिनों की सियासी संग्राम के बाद अभी हाल में ही सभी छह विधायक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी और अब उन्हें टिकट बी ही दे दिया गया है.

कई नेताओं की उड़ी नींद:

भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के साथ ही कई भाजपा नेताओं की नींद गायब हो गई है. कुटलैहड़ से विधायक रहे वीरेन्द्र कंवर पिछली जयराम सरकार में पंचायती राज मंत्री थे. वर्तमान में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देविन्दर भुट्टो से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. अब देविन्दर भुट्टो को भाजपा ने टिकट दे दिया है. ऐसे में वीरेन्द्र कँवर को पार्टी किस तरह से एडजस्ट करेगी यह बड़ा सवाल बन गया है.

दिलचस्प है लाहुल की राजनीति:

लाहुल स्पीति से विधायक रहे रामलाल मारकंडा जयराम ठाकुर की अगुवाई वाली सरकार में मंत्री थे. कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर ने उन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव में पटखनी दी और अब ठाकुर भाजपा के आधिकारिक प्रत्याशी हैं. मारकंडा को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है. लेकिन यहां दिलचस्प यह है कि रामलाल मारकंडा भी पुराने कांग्रेसी रहे हैं. छात्र जीवन में वह एनएसयूआई में सक्रिय रहे. https://www.facebook.com/news4himalayans प्रतिभा लेंगी यूटर्न! चंडीगढ़ में बागियों की बैठक, कंगना के आने से सुगबुगाहट
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख