कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू जिला की पर्यटन नगरी मनाली को आखिरकार लंबे इंतजार के बाद नगर परिषद अध्यक्ष मिल गया है। आज नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा को जीत मिली है। हालांकि अध्यक्ष पद के लिए हुई कांटेदार टक्कर में दोनों उम्मीदवारों को बराबर बराबर मत मिले थे। जिसके चलते चुनाव का फैसला पर्ची सिस्टम से किया गया। वहीं नगर परिषद की उपाध्यक्ष का पद कांग्रेस की सुनीता शर्मा को मिला है।
पर्ची से हुआ नगर परिषद के अध्यक्ष पद का फैसला
दरअसल नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदार मैदान मे थे। जिसमें भाजपा के मनोज लारजे और कांग्रेस के नवीन तंवर मैदान में थे। दोनों ही उम्मीदवारांे को चार चार मत मिले। जिसके चलते पर्ची सिस्टम से परिणाम निकालने का फैसला लिया गया। दोनों ही उम्मीदवारों के नाम की पर्ची डाली गई और उसमें बीजेपी के उम्मीदवार की पर्ची निकली। जिसके चलते भाजपा के मनोज लारजे को विजयी घोषित कर दिया गया। जबकि उपाध्यक्ष का पद कांग्रेस की झोली में गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : ओवर रनिंग से बिगड़ी थी राधव की तबीयत, परिजनों ने लगाए आरोप
दोनों उम्मीदवारों को मिले बराबर वोट
बता दें कि नगर परिषद मनाली पर पहले भी भाजपा का ही कब्जा था। लेकिन बीजेपी में आपसी कलह के चलते यह पद करीब दो माह पहले खाली हो गया था। भाजपा के तीन पार्षदों ने कांग्रेस के साथ मिलकर अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद से अध्यक्ष पद के चुनाव की कवायत शुरू हो गई थी। लेकिन एक बार फिर नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के मंत्री और विधायक को जनता ने दिखाए काले झंडे- गो बैक के नारे भी लगे
क्या बोले एसडीएम मनाली
वहीं चुनाव की जानकारी देते हुए एसडीएम मनाली रमन शर्मा ने कहा कि आज मनाली नगर परिषद के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए हं। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। दोनों उम्मीदवारों को चार चार वोट मिले थे। जिसके चलते फैसला पर्ची सिस्टम से किया गया। दोनों उम्मीदवारों के नाम की पर्ची डाली गई और मनोज लारजे विजयी हुए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार चालक महिला ने रौंदा बुजुर्ग, दुकान पर जा रहा था बेचारा
कांग्रेस का बढ़ा जनाधार
वहीं नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष मनोज लारजे ने कहा की आज मनाली नगर परिषद का उन्हें अध्यक्ष चुना गया है। उनका उद्देश्य लोगों के हितों के लिए काम करना है। वह प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं को हल करेंगे और क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाएंगे। इस दौरान मनाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला बराबर रहा, जबकि उपाध्यक्ष पद कांग्रेस की झोली में आया है। इससे पता चलता है कि मनाली शहर में कांग्रेस का जनाधार बढ़ा है।