राजनीति

#राजनीति

April 9, 2024

कंगना को मिला अनुराग का साथ: बॉलीवुड क्वीन के इस बयान का किया समर्थन, जानें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Anurag thakur kangana ranaut statement kangra himachal lok sabha election 2024
कांगड़ा। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने जब से हिमाचल की राजनीति में एंट्री मारी है, तभी से वह किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। उनकी इन्हीं बातों को लेकर विपक्ष के नेता कंगना को उनके पुराने बयानों के लिए लगातार घेर रहे हैं। इसी बीच अब हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कंगना का समर्थन किया है।

2014 में मिली भारत को आजादी

अनुराग ठाकुर ने कंगना के भारत को 2014 में आजादी मिलने वाले बयान का समर्थन किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि असल मायने में देश को आजादी 2014 में कांग्रेस के परिवारवाद से मिली। कांग्रेस और बाकी के विपक्ष दलों के परिवार से आजादी मिली। एक भ्रष्ट सरकार से आजादी मिली। कांग्रेस के लूटतंत्र से आजादी मिली। कांग्रेस ने देश को असुरक्षित रखा था, उस असुरक्षा से आजादी मिली। अन्य क्षेत्र तो बचे हैं और उनसे भी आजादी मिली।

अपना ठीकरा दूसरों के सिर पर फोड़ रहे सीएम

इसके अलावा अनुराग ठाकुर ने प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम सुक्खू अपने विधायकों को खुद संभाल नहीं पाए और अब अपना ठीकरा दूसरों के सिर पर फोड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : दो विधायक बनेंगे सांसद: तो कैसे बचेगी सुक्खू सरकार, समझें समीकरण

उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू से उनके अपने ही विधायकों का विश्वास उठ चुका था। अब विधायकों पर झूठे आरोप लगाकर जग हंसाई का पात्र बन रहे हैं।

विधायकों के बिकने का सबूत पेश करें सीएम सुक्खू

अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर सीएम सुक्खू के पास विधायकों के 15-15 करोड़ में बिकने का सूबत हैं तो जनता के सामने पेश करें। साथ ही इस मामले को न्यायालय ले जाकर कड़ी कार्यवाही करवाएं।

हिमाचल की सियासत गरमायी

गौरतलब है कि जब से बीजेपी ने कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र में अपना उम्मीदवार बनाया है तब से प्रदेश की सियासत गरम है। हमेशा से ही अपनी बोल्ड स्टेटमेंट के लिए चर्चा में रही कंगना रनौत के पुराने बयानों को लेकर विपक्ष उनपर लगातार हमले बोल रहा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख