#राजनीति

March 26, 2026

अनुराग ठाकुर बोले: गारंटियों वाली सुक्खू सरकार ने लगाई टैक्सों की भरमार; ये नसीहत भी दी

अनुराग ठाकुर की सीएम सुक्खू को नसीहत, किसी सक्षम व्यक्ति को सौंपे वित विभाग

शेयर करें:

Anurag Singh Thakur

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने जब से सत्ता संभाली है तभी से सरकार ने प्रदेश को कर्ज में और जनता को महंगाई के बोझ में दबा दिया है। हिमाचल में कांग्रेस ने 2022 में बड़ी बड़ी गारंटियां और वादे जनता के साथ किए थे, लेकिन सत्ता संभालने के बाद एक भी वादा और गारंटी को पूरा नहीं किया। सुक्खू सरकार ने सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है। यह आारोप हिमाचल के भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सक्खू पर पलटवार करते हुए लगाए।

सीएम सुक्खू पर की तलख टिप्पणी

अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री के बयान को लेकर कहा कि प्रदेश की जनता असल मुद्दों को समझती है और सरकार ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष पर आरोप लगा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि "चौबे बनने गए थे छब्बे, दुबे बनके लौटे.... कुछ यही हाल हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू जी का भी है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार पहले पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाने की तैयारी करती है और फिर जनता के विरोध और भाजपा के दबाव के बाद बयान बदलकर भ्रम फैलाने की कोशिश करती है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महंगा, इन पंपों पर आज से लागू हुए नए रेट; जानें डिटेल

 

उन्होंने कहा कि यह सामान्य समझ की बात है कि जब कोई सरकार टैक्स, वैट या सेस लगाने की बात करती है, तो उसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ता है। मुख्यमंत्री द्वारा यह कहना कि अभी सेस लागू नहीं हुआ है, महज एक तकनीकी सफाई है, जबकि सरकार की मंशा साफ दिखाई दे रही है।

जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही सरकार

भाजपा सांसद ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2022 में बड़ी.बड़ी गारंटियों के साथ सत्ता में आई सरकार अब उन वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गारंटी की सरकार अब  टैक्स की सरकार बनकर रह गई है। ठाकुर ने कहा कि डीजल पर वैट बढ़ाकर पहले ही जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला जा चुका है और अब पेट्रोल-डीजल पर नए सेस की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: बंद होगी जयराम की 'हिमकेयर' योजना; लाएंगे "नई इंश्योरेंस पॉलिसी"

अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने में लगी सुक्खू सरकार

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार आम लोगों पर आर्थिक दबाव बढ़ा रही है, जबकि दूसरी ओर अपने करीबी लोगों को लाभ पहुंचाने में लगी है। भाजपा सांसद के अनुसार महंगाई से जूझ रही जनता के बीच चेयरमैनों के वेतन में बढ़ोतरी और सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू का बड़ा एक्शन : विजलेंस को सौंपी हिमकेयर में हेराफेरी की जांच- खुलेंगी कई परतें

अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें भाजपा को आंतरिक गुटबाजी से ग्रस्त बताया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा एक संगठित पार्टी है और जनता के मुद्दों पर मजबूती से खड़ी है, जबकि असली असंतोष कांग्रेस के भीतर दिखाई दे रहा है। उनके अनुसार सरकार की नीतियों से खुद उसके नेता भी असहज हैं और अंदरूनी मतभेद सामने आने लगे हैं।

किसी सक्षम व्यक्ति को सौंपे वित विभाग

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ईंधन पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त सेस लागू करती है, तो भाजपा इसका सड़कों से लेकर विधानसभा तक जोरदार विरोध करेगी। ठाकुर ने कहा कि ईंधन महंगा होने का सीधा असर किसानों, ट्रांसपोर्टरों, टैक्सी चालकों और छोटे कारोबारियों पर पड़ता है, जिससे महंगाई और बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर भी चिंता जताई और आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार वित्तीय प्रबंधन संभालने में सक्षम नहीं है, तो मुख्यमंत्री को इस जिम्मेदारी के लिए कोई सक्षम विकल्प तलाशना चाहिए।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख