#राजनीति

June 1, 2024

हिमाचल के सभी एग्जिट पोल एक क्लिक में: चारों सीटों पर भाजपा आगे...

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए हो रही वोटिंग का टाइम 6:00 बजे पूरा हो गया। भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार शाम 6:00 बजे तक हिमाचल प्रदेश में 66.91 फ़ीसदी मतदान हुआ है। हालांकि कई मतदान केदो पर वोटर की लाइन देर तक लगी रही इस कारण से अंतिम आंकड़े अभी सामने आने बाकी हैं। इस सब के बीच देश भर के तमाम न्यूज़ चैनल और पोलिंग एजेंसीज द्वारा एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए जाने लगे हैं। ऐसे में इस खबर में हम आपको उन सभी चैनल्स और एजेंसियों द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से रूबरू करवाएंगे, जिन्होंने हिमाचल की चार लोकसभा सीटों को लेकर एग्जिट पोल में अपनी भविष्यवाणी की है। यह भी पढ़ें: धूमल परिवार ने एक साथ डाला वोट: मतदान के बाद अनुराग ने किया बड़ा दावा

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया

हिमाचल प्रदेश - 4 लोकसभा सीट भाजपा- 4 कांग्रेस- 0 अन्य-   0

IndiaTV CNX

हिमाचल प्रदेश - 4 लोकसभा सीट भाजपा- 3-4 कांग्रेस 0-1

न्यूज 24- दुडेज चाणक्या का एग्जिट पोल

हिमाचल लोकसभा सीटें- 4 भाजपा- 4 (+-1) कांग्रेस- 0 (+-1)

Republic-Matrize

हिमाचल प्रदेश - 4 लोकसभा सीट भाजपा- 3-4 कांग्रेस 0-1 यह भी पढ़ें: हमीरपुर की लड़ाई सबसे कठिन: 26 साल से नहीं जीती कांग्रेस- CM की नाक का सवाल

Republic-PMARQ

हिमाचल प्रदेश - 4 लोकसभा सीट भाजपा- 3-4 कांग्रेस 0-1

एनडीटीवी-जन की बात एग्जिट पोल

भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश की चार में से चारों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करती हुई दिखाई दे रही है।

टाइम्स नाउ-ईटीजी एग्जिट पोल

भाजपा को तीन सीटें जीतती हुई दिखाई दे रही है, वहीं कांग्रेस के लिए एक सीट पर बढ़त नजर आ रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख