#विविध

March 22, 2025

बजट सत्र छोड़ विमल नेगी के घर पहुंचे जयराम, मां और पत्नी से मुलाकात कर दिया ये आश्वासन

विमल नेगी की मौत पर सियासत गर्म

शेयर करें:

VIMAL NEGI CASE

रिकांगपिओ। HPPCL के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध हालात में मौत के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। उनकी मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं और परिजन लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। 

जयराम ठाकुर पहुंचे किन्नौर

इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल समेत अन्य भाजपा नेता किन्नौर के कटगांव पहुंचे, जहां उन्होंने विमल नेगी के परिजनों से मुलाकात की और दुख साझा किया।  

 

यह भी पढ़ें : सदन में ना CM सुक्खू, ना जयराम ठाकुर - बजट छोड़ कहां गए दोनों, यहां जानें

परिजनों ने उठाई CBI जांच की मांग  

परिवार के सदस्यों का कहना है कि विमल नेगी की मौत संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई है और इस मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। विमल नेगी की माता ने विशेष रूप से सीबीआई जांच की मांग उठाई और कहा कि उन्हें न्याय चाहिए। उनका कहना है कि पुलिस की जांच से वह संतुष्ट नहीं हैं और निष्पक्ष जांच के लिए इसे सीबीआई को सौंपा जाना चाहिए।  

विमल नेगी ने लगाए थे आरोप

विमल नेगी के परिवार ने बिजली विभाग के अफसर हरिकेश मीणा और डायरेक्टर देशराज पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। परिजनों के आरोपों के बाद ही दोनों अफसरों पर केस भी दर्ज किया गया है। ऐसे में अब हिमाचल प्रदेश की अफसरशाही पर भी सवाल उठ रहे हैं। कई रिटायर्ड कर्मचारी भी फेसबुक पर अपने कार्यकाल के बारे में लिख रहे हैं औऱ बता रहे है कि कैसे उन्हें प्रताड़ित किया था।

 

यह भी पढ़ें : 'लक्कड़ माफिया' का कारनामा: पकड़ी गई चोरी तो गाड़ी ही जला दी, जानें कहां का है केस..

BJP ने साधा सरकार पर निशाना  

भाजपा नेताओं ने इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है और सरकार संवेदनशील मामलों को गंभीरता से नहीं ले रही। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर क्यों सरकार इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने से बच रही है?  

राजीव बिंदल ने भी कहा कि अगर सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो वह सीबीआई जांच से पीछे क्यों हट रही है? भाजपा ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही निष्पक्ष जांच की घोषणा नहीं हुई, तो वे राज्यभर में आंदोलन करेंगे।  

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख