#विविध
July 24, 2026
हिमाचल ने खो दिया वीर सपूत, असम राइफल्स में तैनात सोहन सिंह को सैन्य सम्मान दी अंतिम विदाई
PGI चंडीगढ़ में चल रहा था इलाज
शेयर करें:

ऊना। वीरभूमि हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बेहद भावुक और दुखद खबर सामने आई है। ऊना के गांव चड़तगढ़ निवासी और असम राइफल्स में सेवा दे रहे वीर सपूत श्री सोहन लाल थिंड के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जवान की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान बीमार पड़ने के बाद उनका इलाज PGI चंडीगढ़ में चल रहा था, जहां पिछले कल उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।
सोहन लाल थिंड असम राइफल्स में हेड कांस्टेबल/JCO के पद पर तैनात होकर देश की सेवा कर रहे थे। मातृभूमि की सेवा के प्रति उनका समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा हमेशा याद की जाएगी। वर्दी पहनकर राष्ट्रसेवा को अपना धर्म मानने वाले सोहन लाल थिंड का देश के प्रति योगदान सदैव सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सोहन लाल थिंड बेहद मधुरभाषी, मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। वह गांव और क्षेत्र के लोगों के साथ हमेशा प्रेमपूर्वक व्यवहार करते थे। उनके सहज और सहयोगी स्वभाव के कारण वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।
सोहन लाल थिंड गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे। जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज के लोगों के साथ खड़े रहना उनके स्वभाव का हिस्सा था। उनके निधन से क्षेत्र ने न केवल देश की सेवा करने वाला एक वीर जवान खोया है, बल्कि एक नेकदिल और मददगार इंसान भी खो दिया है।
सोहन लाल थिंड के निधन पर क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। लोगों ने कहा कि देश की सेवा के प्रति उनका समर्पण और योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से परिवार और क्षेत्र को हुई क्षति अपूरणीय है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा सोहन लाल थिंड को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक-संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल दें।