राजनीति

#विविध

February 28, 2025

हिमाचल के सरकारी स्कूलों के बच्चे सिखेंगे ड्रोन उड़ाना और रोबोट बनाना, ये कंपनियां देंगी ट्रेनिंग

400 स्कूलों को ट्रेनिंग के लिए चुनेगी सरकार 

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Govt School

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने 400 स्कूलों के बच्चों को ड्रोन उड़ाने और रोबोट बनाने की ट्रेनिंग देने के लिए रेलटेल और एडसिल कंपनियों से करार किया है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत यह ट्रेनिंग अटल टिंकरिंग लैब के जरिए दी जाएगी। 

पहले शिक्ष्कों को मिलेगी ट्रेनिंग

सरकार पहले सभी 400 स्कूलों के दो-दो टीचरों का चुनाव करेगी, जिन्हें रोबोटिक साइंस और ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह ट्रेनिंग डाइट के तहत दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद यही टीचर बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ ड्रोन उड़ाने और रोबोटिक साइंस की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देंगे। चयनित 400 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में ड्रोन और रोबोटिक किट पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। अटल टिंकरिंग लैब के माध्यम से हजारों विद्यार्थियों को ड्रोन और रोबोटिक साइंस का ज्ञान दिया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: निपुण जिंदल को HRTC का एडिश्नल चार्ज, बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी में सुक्खू सरकार

कक्षा 6 से 12 के बच्चों को मिलेगा फायदा 

अटल टिंकरिंग लैब के माध्यम से स्कूलों में यह ज्ञान दिया जाएगा। इस लैब के जरिये विद्यार्थियों को बताया जाएगा कि ड्रोन कैसे उड़ाते हैं, उसे कैसे कंट्रोल करते हैं और उससे कैसे कार्य किया जाता है। इसके अलावा रोबोट तैयार करने का भी प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे विद्यार्थी जहां नवीनतम वैज्ञानिक तकनीक से रूबरू होंगे, वहीं उनका बौद्धिक कौशल भी बढ़ेगा। छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी इस लैब में उपकरण भी तैयार करेंगे। स्टार प्रोजेक्ट के तहत यह कार्य किया जा रहा है। इसके लिए समग्र शिक्षा ने रेलटेल और एडसिल कंपनी के साथ समझौता किया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ग्रामीण स्कूलों में भेजे जाएंगे शहरों में जमे शिक्षक, सरकार ने बनाई सूची

 

बता दें कि हिमाचल की सुक्खू सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए प्रयास कर रही है। जिसके तहत अब स्कूलों में शिक्षकां का युक्तिकरण भी किया जा रहा है। ताकि नए शैक्षणिक सत्र से किसी भी स्कूल में शिक्षकों की कमी ना रहे। इसी कड़ी में सरकार ने कम संख्या वाले कई स्कूलों को बंद भी कर दिया है। वहीं अब कई अन्य स्कूलों और कॉलेजों को भी तालाबंदी की योजना चल रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख