#विविध

September 25, 2024

हिमाचल के 11 हजार विद्यार्थियों को नहीं मिली स्कॉलरशिप, जानें क्या रही वजह

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्री और पोस्ट मेट्रिक अनुसूचित जाति छात्रवृति योजना 2022-23 और 2023-24 के तहत विद्यार्थियों की राशि रोकी गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने 11,024 विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप जारी करने पर रोक लगा दी गई है।

छात्रवृत्ति पर लगई रोक

उच्च शिक्षा निदेशालय ने बैंक खाते से आधार नंबर नहीं जोड़ने पर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति जारी करने पर रोक लगाई है। निदेशालय ने राशि जारी करवाने के लिए आधार नंबर को बैंक खातों से जुड़वाने के लिए अंतिम मौका देते हुए तीन महीने की मोहलत दी है। यह भी पढ़ें: हिमाचल : 14 वर्षीय बहन के साथ दो साल से नीचता करता रहा भाई, स्कूल में बिगड़ी तबीयत

बैंक खातों से जोड़नें होंगे आधार

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन विद्यार्थियों ने बैंक खातों को आधार से नहीं जोड़ा है- ऐसे खातों में छात्रवृत्ति की राशि ना जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज प्रिंसिपल और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र भेजे गए हैं।

फर्जीवाड़ा रोकने के लिए किया ऐसा

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने ये कदम छात्रवृत्ति आवंटन में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए उठाया है। इसी कारण उच्च शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 और 2023-24 के लिए प्री मेट्रिक और पोस्ट मेट्रिक अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना के लंबित मामलों में धनराशि जारी नहीं की है। यह भी पढ़ें: हिमाचल : बच्चा गोद देने के नाम पर ठगी, एडवांस में लिए पैसे और फिर मुकरा

विद्यार्थियों के किया जाए जागरूक

शर्मा ने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में बचत खाते खोलने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के पास ग्रामीण, दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों में विशाल नेटवर्क क्षमता है। इसके द्वारा सभी खाते आधार नंबर से जोड़ने के बाद ही खोले जाते हैं।

किसे नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति

अगर किसी विद्यार्थी ने तीन महीने के बाद भी आधार नंबर को बैंक खातों से नहीं जुड़वाया तो ऐसे मामलों में उस विद्यार्थी को छात्रवृत्ति जारी नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें: हिमाचली को पंजाबी ने लगाया चूना, गेंहू बेचने के नाम पर लूटे लाखों रुपए

कितने प्री मेट्रिक छात्रों को नहीं मिली छात्रवृति?

प्री मेट्रिक अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना में 6,549 विद्यार्थियों की राशि रुकी हुई है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के तहत 19,813 विद्यार्थी पात्र पाए गए। जिसमें से 16,408 विद्यार्थियों को राशि दी गई, जबकि बैंक खाते से आधार नहीं जुड़वाने पर 3,405 की राशि को रोका दिया गया। वहीं, शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 19,523 विद्यार्थी पात्र थे। जिसमें से 16,311 विद्यार्थियों को पैसा दिया गया और 3,144 विद्यार्थियों की राशि रोकी गई है। यह भी पढ़ें: आज HC को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 1 महीने से कम का रहेगा कार्यकाल

कितने पोस्ट मेट्रिक छात्रों को नहीं मिली छात्रवृति?

पोस्ट मेट्रिक अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना में 4,475 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिली है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए 23,450 विद्यार्थी पात्र पाए गए। जिसमें से 20,742 विद्यार्थियों को राशि जारी की गई। जबकि 2,708 विद्यार्थियों का पैसा रोक दिया गया है। वहीं, शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 23,435 पात्र विद्यार्थी थे। जिसमें से 21,668 विद्यार्थियों को राशि दी गई और 1,767 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति रोकी गई है। पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख