राजनीति

#विविध

July 21, 2024

हिमाचल का जवान स्वर्ग सिधारा, 1 साल पहले हुई थी शादी, 5 माह की गर्भवती है पत्नी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Solider indian army rajeev kumar kangra illness newly married
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां चरुखी समीपरवर्ती गांव त्रेहल के रहने वाले भारतीय सेना के जवान राजीव कुमार की बीमारी के कारण मौत हो गई है। दुखद बात यह है कि राजीव की अभी पिछले साल ही शादी हुई थी और अभी उनकी पत्नी पांच महीने की गर्भवती हैं।

पूरे क्षेत्र में पसरा मातम

राजीव कुमार अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, एक बहन और एक बड़ा भाई छोड़ गए हैं। राजीव का बड़ा भाई दिव्यांग है। राजीव की मौत की खबर सुनने के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। यह भी पढ़ें: चलती HRTC बस पर गिरी चट्टान, सवारियों में मची चीख-पुकार

परिवार ने खोया जवान बेटा

बताया जा रहा है कि राजीव कुमार 3 डोगरा में नायक के पद पर तैनात थे और सिक्किम में सेवाएं दे रहे थे। बीते कुछ महीनों से राजीव कुमार बीमार चल रहे थे। राजीव कुमार का कोलकाता में पहले दो महीने तक उपचार चला। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिक्किम अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां 15 दिनों तक इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पिछले साल हुई थी शादी

राजीव कुमार का पार्थिव शरीर कल सुबह यानी सोमवार को उनके गांव त्रेहल पहंचेगा। राजीव की मौत की खबर सुनने के बाद से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। राजीव की गर्भवती पत्नी बेसुध हो गई हैं। परिजनों का कहना है कि अभी पिछले साल ही राजीव की शादी हुई थी। सब काफी खुश थे और अब अचानक राजीव के चले जाने से उन पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। यह भी पढ़ें: ड्यूटी पर तैनात बेहोश हुआ तनुज, अस्पताल ले गए-मगर…

हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:

स्कूल से घर लौट रहे प्रिंसिपल की रास्ते में हुई मौत

यह दुखद खबर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से सामने आई है। यहां जनजातीय क्षेत्र पांगी में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का निधन हो गया है। प्रिंसिपल स्कूल से छुट्टी के बाद अपने घर की ओर लौट रहे थे। उनका घर स्कूल से करीब सात किलोमीटर दूर था। वह काफी समय से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साच में सेवारत थे। उनकी मौत के बाद पूरे क्षेत्र में दुख का माहौल है। शुरुआती जांच में मौत…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हिमाचल की महिला, हरियाणा का युवक- मिली नशे की खेप

यह मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां रामपुर उपमंडल के भद्राश में पुलिस टीम ने दो आरोपियों से चिट्टे की बड़ी खेप बरामद की है। मामले में पुलिस टीम ने एक महिला और युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर की रहने वाली है। जबकि, आरोपी युवक मनीष हरियाणा का रहने वाला है। दोनों ने अपने पास यह नशे की खेप…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख