राजनीति

#विविध

September 4, 2025

हिमाचल में भूस्खलन से सहमे लोग- पहाड़ों से लगातार खिसक रही मिट्टी, बेघर हुए कई परिवार

अब भी सात मकान भूस्खलन की जद में हैं और खतरा लगातार बना हुआ है

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Solan Landslide

सोलन। हिमाचल प्रदेश में इस बार बारिश ने तबाही मचा दी है। प्रदेशभर में भूस्खलन, बाढ़, बादल फटने जैसी घटनाओं से हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच सोलन जिले के धर्मपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुई तेज बारिश ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं हैं।

भूस्खलन से सहमे लोग

लंबा क्लीनिक के पास अचानक हुए बड़े भूस्खलन ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। पहाड़ी से भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा खिसकने के बाद स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि आसपास के तीन परिवारों ने एहतियातन अपने घर खाली कर दिए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मस्जिद से नमाज अदा कर लौटे घर, अचानक दरका पहाड़- कई लोग मलबे में दबे

पहाड़ों से लगातार खिसक रही मिट्टी

वहीं स्थानीय सूत्रों के अनुसार अब भी सात मकान भूस्खलन की जद में हैं और खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बारिश रुक-रुक कर जारी है और पहाड़ से लगातार मिट्टी खिसक रही है।

बेघर हुए कई परिवार

ऐसे में लोगों को अपने ही घरों में रहने से डर लग रहा है। भूस्खलन की वजह से धर्मपुर का मुख्य मार्ग भी पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे यातायात ठप हो गया और लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के टैक्सी ड्राइवर को शहीद का दर्जा देने की उठी मांग, मोहाली में मिली थी देह

असुरक्षित हुआ पूरा इलाका

गौर करने वाली बात यह है कि धर्मपुर का यह इलाका नया नहीं है। वर्ष 2023 में भी यहां इसी तरह का बड़ा भूस्खलन हुआ था और तब से यह क्षेत्र लगातार असुरक्षित बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले हादसे के बाद भी स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, जिसके चलते आज फिर वही स्थिति पैदा हो गई।

नहीं थम रही बारिश

फिलहाल प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर तैनात कर दी गई हैं। लोगों को सावधानी बरतने और बारिश थमने तक असुरक्षित स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख