#विविध

April 28, 2026

हिमाचल सिया ह*त्याकांड : लाडली का गम नहीं सह पाई मां- बिगड़ी तबीयत, IGMC लेकर पहुंचा परिवार

कॉलेज जा रही सिया को मिली दर्दनाक मौ*त, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

शेयर करें:

sarkaghat mandi 19 years college girl siya mother ill treatment igmc shimla himachal

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हुए सिया हत्याकांड की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। सरकाघाट उपमंडल के नैण गांव एक बेटी की दर्दनाक मौत ने जहां गांव में सन्नाटा फैला दिया है। वहीं उसके परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है, जिससे उबर पाना मुश्किल हो गया है।

लाडली का गम नहीं सह पाई मां

सबसे ज्यादा दर्द उसकी मां रक्षा देवी झेल रही हैं, जिनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। बेटी को खोने का सदमा रक्षा देवी के लिए असहनीय साबित हो रहा है। पहले से ही हृदय रोग से पीड़ित मां इस गहरे दुख को सहन नहीं कर पा रही हैं।

 

A 19-year-old college student was brutally murdered on Monday morning in  the Sarkaghat sub division of Himachal Pradesh's Mandi district. The  victim, identified as Siya Guleria, a resident of Nain village, was

यह भी पढ़ें- हिमाचल : देव अनुष्ठान में चली गो*ली पर बड़ा अपडेट- नहीं थे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, कटघरे में प्रशासन

IGMC लेकर पहुंचा परिवार

परिजनों के अनुसार, वह बार-बार अपनी बेटी सिया का नाम लेकर रोने लगती हैं और कई बार बेहोश हो जाती हैं। उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए परिवार उन्हें IGMC शिमला लेकर गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी जांच करेंगे।

 

सरकाघाट म*र्डर केस : आज कोर्ट में पेश होगा आरोपी, ग्रामीणों में आक्रोश-  फां.सी पर अड़े

परिवार को न्याय की उम्मीद

परिवार को अब भी न्याय का इंतजार है, लेकिन इस बीच मां का दर्द हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। गांव में भी इस घटना के बाद भारी शोक का माहौल है और लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में बारिश और ओलों की चेतावनी : अगले 6 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, गर्मी से मिलेगी राहत

न्यायिक हिरासत पर विकास पटियाल

उधर, इस मामले में मुख्य आरोपी विकास पटियाल को लेकर भी जांच तेज कर दी गई है। न्यायिक हिरासत में चल रहे आरोपी के व्यवहार को देखते हुए जेल प्रशासन ने उसे जोनल अस्पताल मंडी में कड़ी सुरक्षा के बीच मनोरोग विशेषज्ञ के पास जांच के लिए भेजा। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी नशीले पदार्थों का आदी है।

 

Mandi girl student murder case: accused Attacked suddenly, always carried a knife with him, find out reason

नशीले पदार्थ का आदि

विशेषज्ञों की सलाह के बाद आरोपी का इलाज जेल में ही शुरू कर दिया गया है, ताकि वह कानूनी प्रक्रिया के दौरान मानसिक रूप से सक्षम बना रहे। पुलिस विभाग ने भी मामले की चार्जशीट तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है, जिससे पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख