राजनीति

#विविध

June 2, 2025

हिमाचल: छोटे भाई की शादी से 6 दिन पहले उठी बड़े की अर्थी, परिवार में मची चीख पुकार

पुल की रेलिंग से पिकअप के टकराने से गई थी पांच की जान

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Mandi Pikup bridge

मंडी। अंदाजा लगाईए कि जिस घर में छह दिन बाद छोटे बेटे की शादी की शहनाई बजनी हो और उस घर में दूल्हे के बड़े भाई की मौत की खबर पहुंच जाए, तो वह लम्हा किसी गहरे आघात से कम नहीं होगा। ऐसा ही हृदय विदारक मामला बीते रोज मंडी जिला के आईआईटी कमांद में हुए सड़क हादसे में पांच मृतकों में से एक मृतक के घर का भी था। बड़े बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में चल रही शादी की तैयारियां एक दम से बंद हो गईं और पूरा घर चीख पुकार से गूंज उठा।

मृतक सागर के भाई की छह दिन बाद है शादी

दरअसल पिछले कल रविवार को मंडी जिला सुंदरनगर में आईआईटी कमांद में एक पिकअप पुल की रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अधिकतर पंजाब के रहने वाले थे। पंजाब से ही गाड़ी लेकर यहां पहुंचे थे। इन मृतकों में एक 29 वर्षीय सागर भी था, जो पंजाब के अमृतसर का रहने वाला था। सागर के घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : अभी फीका भी नहीं पड़ा था मेहंदी का रंग, उजड़ गया नविवाहिता का सुहाग- शहीद हुआ फौजी पति

घर में चल रही थी शादी की तैयारियां

मृतक सागर के पिता पंजाब के फिरोजपुर निवासी सुरेंद्र कुमार के अनुसार उनके घर में छोटे बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थी। छोटे बेटे की शादी 7 जून को है। सुरेंद्र कुमार के अनुसार उनका बड़ा बेटा सागर अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ अमृतसर में रह रहा था। हिमाचल प्रदेश के मंडी में जाने से पहले उनकी सागर से बात हुई थी। सुरेंद्र सिंह कहते हैं कि उन्होंने सागर को कहा था कि घर में शादी की तैयारियां चल रही है, और तुम भी जल्दी से घर आ जाओ।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पकड़े गए हरियाणा के चार तस्कर, पुलिस ने खंगाला बैग- बरामद हुई चरस, पिस्ट*ल और जिंदा...

सागर ने कहा था काम निपटा कर सीधे घर आउंगा

बड़े बेटे सागर ने कहा था कि इस समय पत्नी को घर भेज देता हूं और मैं हिमाचल प्रदेश के मंडी जा रहा हूं। वहां का काम निपटा कर सीधे घर आ जाउंगा। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। एक दिन बाद ही घर में बड़े बेटे की मौत की खबर पहुंच गई। जिसे सुन कर उनके परिवार में चित्कार मच गई है। शादी की खुशियां एक पल में मातम में बदल गईं। 

आईआईटी कमांद से पहले पुल से टकराई पिकअप

दरअसल रविवार सुबह मंडी जिला के आईआईी कमांद में हुए इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। यह लोग आईआईटी कमांद में सामान पहुंचाने के लिए आए थे। गाड़ी में चालक सहित छह लोग सवार थे। जिसमें चार लोग पिकअप के ऊपर बैठे थे, जबकि एक शख्स चालक के पास बैठा था। इसी बीच अचानक सुबह करीब नौ बजे पिअकप पुल की रेलिंग से जा टकराई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गर्लफ्रेंड करती थी ब्लैकमेल, तंग आकर अर्पित ने खत्म किया अपना जीवन- पॉकेट से मिला नोट

पगड़ी ने बचा ली चालक की जान

रेलिंग से टकराते ही पिकअप के ऊपर बैठे चारों लोग हवा में उछल कर सीधे खड्ड में पत्थरों पर जा गिरे। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक के दूसरी तरफ रेलिंग से टकराने के चलते चालक के साथ बैठे शख्स की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चालक ने पगड़ी बांध रखी थी, जिसके चलते उसकी जान बच गई। वह गंभीर रूप से घायल हुआ है।

अमृतसर से कंमाद आए थे सभी लोग

यह सभी लोग पंजाब के अमृतसर से टेंट का सामान लेकर कंमाद आईटीआई मंडी आ रहे थे। उन्हें यहां किसी स्थानीय ठेकेदार ने कार्यक्रम के चलते बुलाया था। सभी रविवार शाम को पिकअप गाड़ी में सामान लेकर निकले थे और रात को सुंदरनगर रुके थे। सुबह सात बजे सामान लेकर आगे को निकले, लेकिन पुल पर हादसे का शिकार हो गए। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ओवरस्पीड और वाहन का ओवरलोड माना जा रहा है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख