#विविध

November 5, 2024

हिमाचल में हुई पहली ऑनलाइन शादी, पोती ने पूरी की दादा की इच्छा

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में "डिजिटल इंडिया" की पहल को अपनाने में लोगों ने बड़ी तत्परता दिखाई है। इस राज्य में अब कई स्थानों पर ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लिया जा रहा है। एक तरफ जहां लोग मोबाइल के सहारे घर बैठे-बैठे बिल पेमेंट व शॉपिंग कर रहे हैं। वहीं, अब हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक नई पहल की गई है।

हिमाचल की पहली ऑनलाइन शादी

आपको बता दें कि मंडी जिले में हिमाचल प्रदेश का पहला ऑनलाइन निकाह हुआ है। छोटी काशी मंडी के डुगराई की युवती तुर्की में रह रहे युवक के साथ ऑनलाइन निकाह कर शादी के बंधन में बंध गई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : मकान में लगा देंगे लिफ्ट, झूठा वादा कर ऐंठे 7.25 लाख रुपए

क्यों की ऑनलाइन शादी?

बताया जा रहा है कि दुल्हन के बीमार दादा की इच्छा पूरी करने के लिए दोनों ने ऑनलाइन निकाह किया है। ऐसे युवक बिलासपुर के रोड़ा सेक्टर-3 का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में वो तुर्की में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा है।

बीमार दादा की इच्छा

जानकारी के अनुसार, मुहम्मद की मंगेतर के दादा बीमार रहते हैं और उनकी इच्छा है कि वो जीते जी अपनी पोती का निकाह देख लें। मुहम्मद अदनान ने अपने निकाह के लिए कंपनी से छुट्टी मांगी थी। मगर कंपनी प्रबंधन ने उसे छुट्टी नहीं दी। यह भी पढ़ें : हिमाचल: परिजनों की टूटी उम्मीद, 20 दिन से लापता शख्स की खड्ड में मिली देह

दूल्हे के बिना दुल्हन लेने आई बारात

इसी के चलते दोनों परिवारों ने ऑनलाइन शादी करने का फैसला लिया। बीते रविवार को मुहम्मद अदनान का परिवार रिश्तेदारों के साथ बारात लेकर डुगराई युवती के घर पहुंचे। इसके बाद मोबाइल पर दूल्हा और दुल्हन को ऑनलाइन जोड़ कर काजी ने दोनों परिवारों के समक्ष निकाह की सारी रस्में पूरी कराई। इसके बाद दोनों दूल्हा-दुलहन ने तीन बार कबूल है, कबूल है, कबूल है कह कर एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया। इसके बाद मुहम्मद अदनान का परिवार दुल्हन लेकर घर वापस लौट आए।

दोनों परिवारों में खुशी का माहौल

बता दें कि इस ऑनलाइन शादी के बाद दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है। परिजनों का कहना है कि ये निकाह सबकी सहमति से खुशी-खुशी करवाया गया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख