#विविध

September 1, 2024

हिमाचल: शमशान में तंत्र-मन्त्र का खेल: महिला के साथ में आधी रात को जला*ई चिता

शेयर करें:

बिलासपुर। देश आज 21 सदी में पहुंच गया है, लेकिन आज भी कुछ लोग तंत्र मंत्र के मायाजाल मंे फंसे हुए हैं। कई बार तंत्र मंत्र के चक्कर में कई ढोंगी साधू लोगों को लूट लेते हैं तो कई महिलाओं की अस्मत के साथ खिलबाड़ कर देते हैं। आए दिन इस तरह की खबरों से भी लोग सबक नहीं लेते हैं और अपनी छोटी छोटी परेशानियों के लिए इन ढोंगी बाबाओं की शरण में जा पहुंचते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के बिलासपुर जिला से सामने आया है।

जलती चिता के सामने चल रहा था तंत्र मंत्र का खेल

बिलासपुर जिला में रात के अंधेरे में एक महिला तांत्रिक के साथ एक पुरुष श्मशान घाट पर पकड़े गए हैं। यह दोनों ही यहां तंत्र मंत्र क्रिया में शामिल थे। जब लोगों को इसकी भनक लगी तो लोग श्मशानघाट पर पहुंच गए और लोगों ने महिला और पुरुष की जमकर धुनाई कर दी। यह भी पढ़ें: घर से बाजार जाने के लिए निकला 27 वर्षीय युवक, पहाड़ी से लगाई छलांग यही नहीं दोनों को ही पुलिस के हवाले भी कर दिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रहे हैं। अब तक की पूछताछ में पता चला कि सहयोगी युवक के भांजे को कैंसर है, जिसके लिए महिला तांत्रिक से तंत्र पूजा कर उसके स्वास्थ्य सुधार के लिए पूजा कर रहे थे। यह भी पढ़ें: सुख की सरकार ने बिगाड़ा रसोई का जायका, आज से महंगा हुआ डिपुओं में राशन

श्मशानघाट में फोटो रख महिला पुरुष कर रहे थे पूजा

दरअसल शनिवार रविवार के मध्य आधी रात को बिलासपुर जिला के सिरगिट्टी बन्नाक चौक के मुक्तिधाम (श्मशानघाट) में एक महिला और पुरुष तंत्र पूजा कर रहे थे। महिला और पुरुष ने श्मशानघाट में चिता जलाई थी और उसके सामने बैठ कर पूजा की जा रही थी। तंत्र क्रिया के दौरान वहां पर बहुत सारे मोमबत्ती और दीपक जलाए गए थे। इन मोमबत्तियों और दीपकों के बीच में एक फोटा भी रखा गया था।
यह भी पढ़ें: कर्मचारियों को वेतन 5 और पेंशन 10 तारीख को देने की तैयारी में सुक्खू सरकार !

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच की पूछताछ

श्मशानघाट में चल रही इस तांत्रिक क्रिया की जानकारी किसी ने ग्रामीणों को दे दी। जिसके बाद लोग मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद पुरुष को पकड़ कर उससे पूछताछ करने लगे। पूछताछ में पुरुष तांत्रिक गोल.मोल जवाब देने लगा। जबकि महिला तांत्रिक अपने मंत्रोच्चारण करती रही। जब लोगों ने महिला को वहां से हटने को कहा तो उसके सहयोगी पुरुष ने लोगों को ऐसा करने से रोकने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें: हिमाचल: स्कूल के पास चिट्टा बेचती थी महिला, जानें कितना नशा बरामद हुआ

बाहर से बुलाई थी महिला तांत्रिक

गुस्साए लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी। लोगों ने पहले दोनों की पीटाई की और उसके बाद उन्हें पकड़ कर सिरगिट्टी थाने में सौंप दिया है। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार महिला तांत्रिक को तंत्र पूजा के लिए बाहर से बुलाया गया था। हालांकि वह कहां से आई थी इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें: स्कूल टीचर की काली करतूत, 7वीं कक्षा के छात्र से करता था गंदी हरकतें

क्या कह रही पुलिस

फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। सिरगिट्टी थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया न्यू कॉलोनी के शंकर नामक युवक के भांजे को कैंसर है। इसलिए उसने पूजा पाठ करने वाले अपनी परिचित को बाहर से बुलाया था। जो मुक्तिधाम में पूजा कर रहे थे। हालांकि किसी ने शिकायत नहीं की है। पुलिस दोनों से और पूछताछ कर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख