राजनीति

#विविध

May 21, 2025

हिमाचल का लाल कारगिल में शहीद, मां का बेटे को सेहरा सजाने का सपना रह गया अधूरा- सदमे में दादा-दादी

25 साल थी नवीन की उम्र- परिवार में पसरा मातम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Martyr Navin Kumar

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। कारगिल के द्रास सेक्टर में तैनात अग्निवीर 25 वर्षीय नवीन कुमार ड्यूटी के दौरान भूस्खलन की चपेट में आकर शहीद हो गए। थुरल क्षेत्र की हलूं पंचायत के रहने वाले 25 वर्षीय नवीन जम्मू-कश्मीर राइफल में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

हिमाचल ने खोया एक और जवान

20 मई की आधी रात यह हादसा हुआ, जब वह दुर्गम इलाके में तैनात थे और अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में आ गए। उनकी शहादत के बाद पूरे परिवार और क्षेत्र में माहौल गमगीन बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दोस्त और उसकी पत्नी को दावत पर बुलाया, फिर मांगे पैसे- न मिलने पर रात 3 बजे...

फौजी परंपरा का वारिस था नवीन

नवीन कुमार एक सैन्य परिवार से संबंध रखते थे। उनके पिता राजमल भी 13 जैक राइफल में हवलदार के पद पर देश सेवा कर चुके थे, लेकिन उनका पांच वर्ष पूर्व निधन हो गया था। नवीन अविवाहित थे और घर में उनकी एक बहन शिवानी है, जिनकी शादी हो चुकी है। पारिवारिक पृष्ठभूमि में देशभक्ति की भावना हमेशा से रही है, और नवीन ने भी उसी परंपरा को निभाते हुए अग्निवीर योजना के तहत सेना में कदम रखा था।

गांव में पसरा सन्नाटा, वीर सपूत की अंतिम विदाई आज

शहीद नवीन कुमार का पार्थिव शरीर सेना की ओर से गुरुवार को उनके पैतृक गांव हलूं लाया जाएगा। गांव में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हर कोई इस बलिदान पर गर्व करते हुए भी गमगीन है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जंगल में चल रही थी मॉक ड्रिल, सैंकड़ों पौधे हुए राख- सवालों के घेरे में विभाग

परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

नवीन के परिवार में उनकी माता अजुध्या देवी, दादा भूमि राम, दादी चंपा देवी, चाचा अशोक कुमार, चाची मंजू देवी और बहनोई मुनीष कुमार शामिल हैं, जो इस अपार क्षति से टूटे हुए हैं। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों की मांग: सरकार दे परिवार को सहायता और सम्मान

स्थानीय लोगों और पूर्व सैनिकों ने मांग उठाई है कि सरकार इस वीर सपूत के परिवार को उचित आर्थिक सहायता दे और नवीन कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाए। साथ ही उनके गांव में कोई स्मारक या संस्थान उनके नाम से बनाया जाए, ताकि युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती रहे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख