राजनीति

#विविध

November 11, 2024

हिमाचल : नोटों से भरा बैग देख नहीं डोला ईमान, लौटा कर पेश की अनूठी मिसाल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Lost purse returned brestu ram money lady mandi kangra himachal pradesh kacheri
मंडी। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों अपराधिक गतिविधियों का ग्राफ काफी बढ़ गया है। आए दिन ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं- जब चंद पैसों के लोग एक-दूसरे की जान तक लेने पर उतर आते हैं। मगर इसी बीच हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक शख्स ने ईमानदारी और इंसानियत की मिसाल पेश की है।

शख्स को मिला पैसों से भरा बैग

दरअसल, मंडी जिले के ब्रेस्तू राम को एक बैग पड़ा मिला- जिसमें एक लाख रुपया और कुछ दस्तावेज पड़े हुए थे। पैसों से भरा बैग देखकर किसी का भी ईमान डोलना स्वाभाविक है, लेकिन ब्रेस्तु राम ने ऐसा नहीं किया। यह भी पढ़ें : हिमाचल का वीर जवान आतंकी मुठभेड़ में शहीद, बूढ़ी मां से छिन गया सहारा

हर जगह हो रही चर्चा

ब्रेस्तू राम ने इन पैसों को अपने पास रखने की जगह पुलिस की मदद से इस बैग को उसके हकदार को लौटा दिया। ब्रेस्तु राम की इस कृत्य के बाद पूरे इलाके में उनकी ईमानदारी की चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि द्रंग के रहने वाले ब्रेस्तू राम को जोगिंद्रनगर जाते हुए सुबह करीब 6 बजे ये बैग पड़ा हुआ मिला। ब्रेस्तु राम वेटनरी अस्पताल पधर में कर्मचारी हैं। ब्रेस्तु ने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस थाना पधर को दी। यह भी पढ़ें :  टैक्सी और कार में भिड़ंत-1 साल के मासूम से छिन गई मां की ममता, चालक भी नहीं बचा

लाख रुपए और पड़े थे दस्तावेज

इसके बाद पुलिस ने बैग की तलाशी ली ती-तलाशी के दौरान उसमें से आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड से मोबाइल नंबर का पता कर वर्षी देवी से संपर्क किया। बैग मिलने की खबर सुनकर वर्षा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वो तुरंत अपने पति के साथ पधर थाना बैग लेने पहुंची और ब्रेस्तु राम का आभार प्रकट किया।

ऑपरेशन करवाने जा रही थी महिला

वर्षा देवी ने बताया कि वो कांगड़ा की रहने वाली है। उसने बताया कि रविवार को मांडव अस्पताल मंडी में उसका ऑपरेशन था। बीते शनिवार को सुबह-सवेरे घर से उपचार के लिए मांडव अस्पताल मंडी के लिए निकली थी। इसी दौरान सुबह करीब 4 बजे वो कोटरोपि क्षेत्र के पास शौचालय गई और इसके बाद उसका बैग वहीं छूट गया। यह भी पढ़ें : हिमाचल के डिपुओं से गायब हुआ सरसों का तेल- महंगा तड़का लगाने को मजबूर हुई जनता इस बैग में ऑपरेशन के लिए ही उसने पैसे रखे हुए थे। अगर ये बैग नहीं मिलता को वो ऑपरेशन नहीं करवा पाती। उसने ब्रेस्तु राम की ईमानदारी का खूब आभार प्रकट किया है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए थाना पधर के ASI अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि वर्षा देवी को दस्तावेज और पैसे लौटा दिए हैं। वर्षा देवी ने ईनाम के तौर पर ब्रेस्तु राम को दो हजार रुपए की नकद राशि दी हौ और आभार प्रकट किया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख