#विविध
September 29, 2026
हिमाचल छोड़ नाई का काम करने CANADA गया युवक, लाइफस्टाइल देख हर कोई हैरान
युवक ने खुद पोस्ट की सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो
शेयर करें:

कुल्लू। सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो सामने आते हैं। मगर इनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं जो लोगों का ध्यान लंबे समय तक अपनी ओर बनाए रखते हैं। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से जुड़े सौरभ खन्ना का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
कनाडा में बार्बर के तौर पर काम करने वाले सौरभ ने अपने रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी कुछ चीजों को वीडियो के जरिए दिखाया है। वीडियो में नजर आने वाली उनकी लाइफस्टाइल को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच खूब चर्चा हो रही है।
सौरभ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक छोटा वीडियो शेयर किया है। इसमें वह कनाडा में अपने जीवन की कुछ ऐसी चीजें दिखाते नजर आ रहे हैं- जिन्हें वह अपनी आर्थिक स्थिति और काम से जोड़कर पेश करते हैं।
वीडियो की शुरुआत में वह कहते हैं कि हो सकता है कि कई लोगों को कनाडा पसंद न आता हो। मगर वह कुछ ऐसी चीजें दिखाना चाहते हैं, जिन्हें उनके मुताबिक वह भारत में रहते हुए शायद अफॉर्ड नहीं कर पाते।
वीडियो में सौरभ एक-एक करके अपने इस्तेमाल की कई चीजें कैमरे के सामने रखते हैं। कुछ ही सेकेंड के वीडियो में उन्होंने अपनी रोजमर्रा की लाइफ में इस्तेमाल होने वाली कई महंगी चीजों को शामिल किया है ।सबसे पहले वह अपने-
यह भी पढ़ें : हिमाचल पहुंची केंद्रीय टीम, आपदा में हुए नुकसान का लिया जायजा; प्रभावित क्षेत्रों को नजदीक से देखा
वीडियो में सौरभ अपनी लाइफस्टाइल को कनाडा में अपने काम से जोड़ते हुए नजर आते हैं। वह बार्बर के तौर पर काम करते हैं और इसी संदर्भ में भारत और कनाडा में अपने अनुभव की तुलना करते दिखाई देते हैं। उनका कहना है कि भारत में बाल काटने का काम करने वाला व्यक्ति इस तरह की जिंदगी शायद नहीं जी सकता।
सौरभ के इस बयान ने भी सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है। वीडियो में वह अपनी बात को उत्साह के साथ रखते नजर आते हैं। उनका मकसद अपनी मौजूदा जिंदगी और उन चीजों को दिखाना है- जिन्हें वह अपनी उपलब्धि के तौर पर पेश कर रहे हैं।
सौरभ का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर होने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और पसंद किया है। पोस्ट पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। कुछ लोग सौरभ की लाइफस्टाइल और मेहनत की चर्चा कर रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स भारत और कनाडा में कमाई तथा जीवनशैली के अंतर को लेकर अपनी राय साझा कर रहे हैं।
वीडियो को मिले लाखों लाइक्स और बड़ी संख्या में व्यूज ने इसे सोशल मीडिया पर खासा लोकप्रिय बना दिया है। हालांकि, सौरभ ने वीडियो में जिन चीजों और अपनी लाइफस्टाइल का जिक्र किया है- वह उनका निजी अनुभव और उनका अपना नजरिया है। इसी वजह से पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी अलग-अलग देखने को मिल रही हैं।
आमतौर पर सोशल मीडिया पर लोग अपनी यात्राओं, महंगी कारों, घरों या दूसरी उपलब्धियों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। सौरभ के वीडियो में खास बात यह है कि उन्होंने अपनी रोजमर्रा की इस्तेमाल होने वाली चीजों को दिखाते हुए अपनी कहानी बताने की कोशिश की है।
कुल्लू से जुड़े सौरभ खन्ना का यह वीडियो इसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कनाडा में बार्बर के तौर पर काम करते हुए वह किस तरह की जिंदगी जी रहे हैं, इसे कुछ सेकेंड की वीडियो में दिखाने का उनका अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। यही कारण है कि वीडियो पर लगातार व्यूज और प्रतिक्रियाएं बढ़ती जा रही हैं।