मंडी। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने DIG सेंट्रल रेंज मंडी जी शिव कुमार को रिलीव कर दिया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश कैडर की 2010 बैच की आईपीएस अधिकारी सौम्या सांबशिवन को सेंट्रल रेंज मंडी का DIG बनाया गया है।
बनी थीं मंडी की 54वीं SP अब DIG बनकर लौटीं
फिलहाल सौम्या सांबशिवन पुलिस ट्रेनिंग कालेज डरोह में प्रिंसीपल का पदभार संभाल रही थीं। वहीं, इससे पहले सौम्या मंडी जिले की 54वें SP बनकर आई थीं। इसके बाद एक बार उनकी फिर से DIG के पद पर मंडी में वापसी हुई है।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे शिव कुमार
हिमाचल के 2008 बैच के IPS अधिकारी और DIG सेंट्रल रेंज मंडी जी शिव कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। IPS जी शिव कुमार अब पांच साल के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे। भारत सरकार ने IPS जी शिव कुमार के DIG केंद्रीय उद्योग सुरक्षा बल CISF के पद पर नियुक्त किया है।
इन जिलों की SP रह चुकी हैं सौम्या
सौम्या सांबशिवन हिमाचल की राजधानी शिमला, जिला मंडी और सिरमौर में बतौर SP अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इसके अलावा सौम्या कांगड़ा जिले के सकोह में द्वितीय IRB में कमांडेंट के पद पर तैनात रह चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: एक्शन में सरकार: पहले दो घंटे थाने में बैठाया, फिर घर के बाहर चलवा दी JCB
सिरमौर SP रहते हुए साल 2016 में एक प्रदर्शन के दौरान सौम्या ने एक विधायक को उनके खराब बर्ताव के चलते थप्पड़ जड़ते हुए जेल भेज दिया था। इस मामले के बाद सौम्या काफी चर्चित भी हो गईं।
बनी थीं शिमला की पहली SP
साल 2017 में सौम्या राजधानी शिमला की पहली महिला SP बनीं। सौम्या की तैनाती ऐसे समय में हुई जब पूरा देश वहां गुड़िया रेप एंड मर्डर केस के लिए आक्रोशित था। शिमला की पहली महिला SP रह चुकी सौम्या ने हिमाचल में ड्रग्स तस्करों के मन में यमदूत की छवि बनाई है।
यह भी पढ़ें: दो गज जमीन: इस्तीफ़ा भी हुआ और विवाद भी मगर क्यों नहीं लगी प्रतिमा- जानें वजह
सौम्या मडर मिस्ट्री व ब्लाइंड मर्डर केस को सॉल्व करने में काफिर माहिर हैं। यही कारण है कि लोगों में सौम्या की पहचान लेडी सिंघम के नाम से मशहूर है।
जानें सौम्य सांबशिवन के बारे में
मूल रूप से केरल की रहने वाली सौम्या सांबशिवन हिमाचल प्रदेश 2010 कैडर की IPS ऑफिसर हैं। सौम्या के पिता इंजीनियर थे। सौम्या अपने माता-पिता की इकलौती बेटी हैं। उनका सपना एक लेखिका बनने का था। बायोलॉजी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन करने के बाद सौम्या ने MBA में दाखिला लिया। MBA की पढ़ाई पूरी करने के बाद सौम्या सांबशिवन ने दो साल तक बैंक में नौकरी की और UPSC की तैयारी भी करती रहीं।