राजनीति

#विविध

November 7, 2024

हिमाचल का जवान अहमदाबाद में हुआ शहीद, तिरंगे में लिपटी घर पहुंची देह

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Indian army soldier dinesh kumar sharma gujarat ahmedabad hamirpur himachal pradesh
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश ने अपना एक और वीर जवान खो दिया है। हमीरपुर जिले के सूबेदार दिनेश कुमार शर्मा देश सेवा करते अहमदाबाद में शहीद हो गया है। उनका निधन P.T परेड करते समय ग्राउंड में हार्ट अटैक आने के कारण हुआ है।

हिमाचल ने खोया वीर जवान

सूबेदार दिनेश कुमार शर्मा भोरंज उपमंडल के भ्याड़ गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में दिनेश कुमार शर्मा 15-JK राइफल अहमदाबाद, गुजरात में कार्यरत थे। यह भी पढ़ें : हिमाचल : युवक ने महिला सफाई कर्मी से की नीचता, बकाया शुल्क मांगने गई थी बेचारी

अहमदाबाद में हुआ निधन

बताया जा रहा है कि सूबेदार बनने के बाद इन दिनों दिनेश की विशेष ट्रेनिंग चल रही थी। इसी दौरान P.T परेड करते समय ग्राउंड में उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई।

पूरे गांव में पसरा मातम

दिनेश की देह तिरंगे में लिपटकर उनके घर पहुंची। जिसे देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिवार को रोता-बिलखता देखकर हर आंख नम है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। दिनेश कुमार शर्मा का उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। यूनिट की ओर से आए सैनिकों ने भी उन्हें अंतिम सलामी दी। जवान की अंतिम विदाई में क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और नम आंखों से जवान को विदा किया। यह भी पढ़ें : हिमाचल का बेटे को ऑस्ट्रेलिया में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कभी करता था पार्ट टाइम जॉब

हार्ट अटैक से हुआ देहांत

आपको बता दें कि हाल ही में मंडी जिला का एक जवान देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया था। जवान की मौत हार्ट अटैक से हुई बताई जा रही है। सरकाघाट का जवान सुखदेव सिंह देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। सुखदेव सिंह केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में सेवाएं दे रहा था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख