राजनीति

#विविध

November 21, 2024

हिमाचल में भी थी 40 हजार साल पहले मानव जाति, 5 जिलों में मिले पत्थरों के औजार

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Human life existed in himachal since 40 thousand years ago stone tools found in four districts
शिमला। आज से लगभग 40 हजार साल पहले भी धरती पर मानव सभ्यता जीवित थी। उस दौरान मानव जाति सिर्फ मांस इत्यादी खाकर ही जीवित रहती थी। यह मानव जाति मांस के लिए जंगलों में शिकार करती थी। लेकिन उस दौरान शिकार करने के लिए आज की तरह आधुनिक औजार नहीं थी। 40 हजार साल पहले मानव जाति जिन औजारों से शिकार करती थी, उसके ऐतिहासिक अवशेष मिलने से इस बात का खुलासा हुआ है।

हिमाचल के कई जिला में मिले ये औजार

40 हजार साल पहले मानव सभ्यता जिन पत्थरों के औजारों का इस्तेमाल करती थी, उनके अवशेष हिमाचल के लाहौल-स्पीति, कांगड़ा की बाण गंगा घाटी, ब्यास घाटियों, नालागढ़ के शिवालिक घाटी, बिलासपुर की सिरसा सतलुज घाटियों और सिरमौर की मारकंडा घाटी से गुजरने वाले क्षेत्र में मिले हैं। इस बात का खुलासा राज्य संग्रहालय के अध्यक्ष हरि चौहान ने कार्यशाला के दौरान किया। यह भी पढ़ें : हिमाचल : 10 दिन पहले बुजुर्ग ने परिवार को कही थी ऐसी बात, अब कमरे में पड़ी मिली देह

प्रदेश के संग्रहालय में मौजूद हैं पाषाण काल के औजार

राज्य संग्रहालय के अध्यक्ष हरि चौहान ने बताया कि हिमाचल के विभिन्न जिलों से मिले पाषाणकालीन उपकरण आज भी प्रदेश के संग्रहालय में मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि उस दौरान मानव जाति अपनी जरूरत के अनुसार पत्थरों के औजार बनाती थी और उनका इस्तेमाल मास काटने, जानवरों की खाल निकालने, जमीन खोदने और पौधों की खाल निकालने के अलावा अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करती थी। यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी स्कूटी, परिवार ने खोया जवान बेटा, पसरा मातम

2017 से चल रहा औजारों को ढूंढने का काम

हरि चौहान ने बताया कि यह पाषाण काल के मिले औजार आज के आधुनिक औजारों जैसे कुल्हाड़ी, कुदाली , चॉपर के आकार के हैं। पाषाण काल के औजारों में सबसे अधिक अवशेष हिमाचल की लाहुल स्पीति में मिले हैं। इन औजारों को ढूंढने का काम साल 2017 में शुरू किया था, जो आज भी चल रहा है। हरि चौहान ने बताया कि पाषाण काल में पत्थरों के अलावा हड्डियों के भी औजार बनाए जाते थे। मानव जाति जानवरों को मार कर खा जाती थी और उसकी हड्डियांे के औजार बनाती थी। यह भी पढ़ें : हिमाचल : 1500 रुपए देने में देरी की यह बनी वजह, अब जनवरी में पूरी होगी प्रक्रिया

3 लाख से 40 हजार साल पहले तक चला था पाषाण काल

हरि चौहान ने बताया कि इस बात का भी खुलासा हुआ है कि पाषाणकाल काल हिमाचल में तीन लाख साल से 40 हजार साल पहले तक चला था। इसके बाद मध्य पाषाण काल और वर्तमान में नव पाषाणकाल चल रहा है। इससे यह साबित होता है कि तीन लाख साल से 40 हजार साल पहले भी प्रदेश में मानव सभ्यता थी। इसके अलावा संग्रहालय में मध्य पाषाण काल और नव पाषाणकाल में भी उपयोग होने वाले पत्थरों के औजार भी मिले हैं।

डॉ रिजा अब्बास ने दी जानकारी

इन सभी बातों का खुलासा राज्य संग्रहालय में प्राग ऐतिहासिक पाषाण औजार और उनकी तकनीक विषय पर आयोजित कार्यशाला में किया गया है। इस कार्यशाला के मुख्य विशेषज्ञ के रूप में डॉ. रिजा अब्बास मौजूद रहे। यह भी पढ़ें : हिमाचल : पांच साल से लापता था विजय, पहाड़ी पर मिला कंकाल- मची चीख-पुकार उन्होंने बताया कि हिमालय की घाटियों में ज्यादातर नदी के किनारे पाए जाने वाले बड़े गोल आकार के पत्थरों के औजार मिले हैं। डॉ. रिजा अब्बास जो एक नामी पुरातत्वविद हैं। यह इंडियन न्यूमिस्मेटिकस हिस्टोरिक एंड कल्चरल रिसर्च फाउंडेशन नासिक में निदेशक के तौर पर कार्यरत हैं। इनका इस क्षेत्र में लगभग 25 वर्षों का अनुभव है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख