#विविध
August 30, 2026
HRTC बस में इंसानियत शर्मसार! लड़के ने तबीयत बिगड़ने पर की उल्टी, तो कंडक्टर ने कर दिया...
कंडक्टर के व्यवहार पर भड़के यात्री
शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस में एक नाबालिग लड़के के साथ कथित तौर पर बदसलूकी का मामला सामने आया है। नाबालिग होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में सफर कर रहा था। अचानक तबीयत बिगड़ने पर बस में उसकी उल्टी हो गई। जिसके बाद कंडक्टर उस पर कठिक तौर पर भड़का और उल्टी साफ करवाई। घटना के दौरान बस में मौजूद यात्रियों ने परिचालक के व्यवहार पर आपत्ति जताई और कार्रवाई की मांग की।
बताया जा रहा है कि नाबालिग खिड़की के पास बैठा था। यात्रा के दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे उल्टी हो गई। आरोप है कि बच्चे की परेशानी समझने के बजाय कंडक्टर ने उसके साथ नाराजगी जताई।
यह भी पढ़ें : आउटसोर्स कर्मियों के आएंगे अच्छे दिन! CM सुक्खू लाने जा रहे ठोस नीति, लॉटरी को बताया भाग्य
मामला उस समय और बढ़ गया, जब बस के नादौन बस अड्डे पहुंचने पर नाबालिग को पानी लाने के लिए कहा गया। इसके बाद उससे उल्टी से गंदी हुई जगह को पानी से साफ करवाया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में आधी रात को दरकी पहाड़ी- जोरदार धमाके से सहमे ग्रामीण, घर छोड़ भागे
नाबालिग से इस तरह काम करवाए जाने पर बस में बैठे यात्रियों ने कंडक्टर के व्यवहार का विरोध किया। यात्रियों का कहना था कि बच्चे ने जानबूझकर बस में गंदगी नहीं की थी, बल्कि अचानक तबीयत खराब होने के कारण यह स्थिति बनी।
यात्रियों ने HRTC प्रबंधन से मामले की जांच करवाने और कर्मचारियों को बच्चों व बीमार यात्रियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश देने की मांग की।
यह भी पढ़ें : नेपाल तबाही के बाद हिमाचल में खौफ! ये झील टूटी तो 18 KM तक मचेगी तबाही, खतरे में दर्जनों गांव
मामला सामने आने के बाद HRTC प्रबंधन ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। HRTC के निदेशक मोंटी संधू ने माना कि परिचालक का नाबालिग के साथ किया गया व्यवहार उचित नहीं था। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए विभाग की ओर से कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।