#विविध

October 1, 2024

हिमाचल में 13 पुलिस अधिकारियों के तबादले, यहां देखिए किसे कहां मिली पोस्टिंग

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार द्वारा सितंबर माह में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सितंबर माह में 73 अधिकारी बदले जा चुके हैं। इनमें 7 IAS, 43 HAS, 4 तहसीलदार और 19 नायब तहसीलदार शामिल हैं।

13 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

वहीं, अब प्रदेश सरकार ने राज्य सेवा के 13 पुलिस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : घास काटने पर हुआ विवाद- मां और बेटे ने शख्स पर किए कई वार

किसका कहां हुआ तबादला?

  • HPS अधिकारी विनोद कुमार-1 को सहायक महानिरीक्षक (AIG), यातायात, पर्यटन और रेलवे (TT&R) के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • HPS अधिकारी सुशील कुमार पुलिस अधीक्षक कारागार शिमला नियुक्त किया गया है।
  • पंकज शर्मा को पुलिस अधीक्षक (कल्याण) पुलिस मुख्यालय
  • तसोम दत्त को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तृतीय भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह
  • सुरेश कुमार कमांडेंट प्रथम बटालियन होमगार्ड किन्नौर
  • अमर सिंह को उप पुलिस अधीक्षक प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस बटालियन जुन्गा
  • शक्ति सिंह को उप पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) शिमला
  • अजय कुमार-2 को उप पुलिस अधीक्षक द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन सकोह
  • विक्रम चौहान को उप पुलिस अधीक्षक अपराध (CID) शिमला
  • देव राज को SDPO पधर
  • संजीव कुमार-वी को SDPO धर्मपुर मंडी
  • ओम प्रकाश को उप पुलिस अधीक्षक तृतीय भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह
  • दिनेश कुमार को उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मंडी
यह भी पढ़ें : हिमाचल : फर्जी व्हाट्सऐप ग्रुप और ऐप ने किया शिकार, लगी 20 लाख की चपत

29 HAS अधिकारियों को किया ट्रांसफर

विदित रहे कि सुक्खू सरकार ने अभी कुछ दिन पहले ही देर रात अफसरशाही में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया था। सुक्खू सरकार ने देर रात 29 HAS अधिकारियों को ट्रांसफर किया था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख