राजनीति

#विविध

March 8, 2024

हिमाचल के इस जिले में सबसे तेज फ़ैला HIV: आपके जिले का क्या है हाल- इस खबर में जानें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Hiv spread fastest kangra district himachal shimla
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में दोनों पार्टियों द्वारा गर्मा-गर्मी में कई मुद्दे उठाए जा रहे हैं। आज विधानसभा में एचआईवी के मामले की गूंज मची। सदन में बीजेपी विधायक डॉ. जनक राज से इस बात की जानकारी मांगी गई कि बीते चार साल में प्रदेश में एचआईवी के कितने नए मामले आए हैं।

कांगड़ा में सबसे ज्यादा मामले

बीजेपी विधायक डॉ. जनक राज ने बताया कि बीते चार साल में प्रदेश में 1805 लोग एचआईवी का शिकार हुए हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा संख्या प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा में है। उन्होंने बताया कि बीते चार साल में जिला कांगड़ा में एचआईवी के 512 मामले सामने आए हैं।

15 जनवरी तक 510 मामले किए गए हैं रिकॉर्ड

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से बताया गया कि साल 2020-21 में एचआईवी के 370, साल 2021-22 में 374, साल 2022-23 में 551 और साल 2023-24 में 15 जनवरी तक एचआईवी के 510 मामले रिकॉर्ड किए गए हैं।

एक भी मामला नहीं आया सामने

विभाग ने बताया कि बीते चार साल में प्रदेश के जिला कांगड़ा में 512, चंबा में 32, बिलासपुर में 63, किन्नौर में 4, कुल्लू में 92, लाहौल-स्पीति में 9, मंडी में 109, शिमला में 329, सिरमौर में 63, सोलन में 181,  ऊना में 236, हमीरपुर में 193 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि साल 2021-22 के बाद लाहौल-स्पीति में एचआईवी का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

टीबी के कई मामले आए सामने

इसके अलावा प्रदेश में बीते चार साल में एमडीआर टीबी के साल 2021 में 316, साल 2022 में 348, साल 2023 में 347 और साल 2024 में 36 मरीज सामने आए है। साल 2021, 2022 और साल 2024 में एमडीआर टीबी का एक भी मामला रिकॉर्ड नहीं किया गया, लेकिन साल 2023 में यहां टीबी के दो मरीज सामने आए थे। जबकि, प्रदेश में बीते 3 साल में 47,813 क्षय रोग के मरीज भी सामने आए हैं। साल 2021 में 17,381, 2022 में 617, 2023 में 15638 और 2024 में 1177 मरीज सामने आए हैं।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख