#विविध

May 29, 2024

हिमाचल: कल से शराब के ठेके रहेंगे बंद, तीन दिन तक चलेगा ड्राई डे

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आखिरी चरण में 1 जून को चार लोकसभा सीटों पर चुनाव और छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में आगामी तीन दिन तक शराब के ठेके बंद रहेंगे। प्रदेश में कहीं पर भी शराब की बिक्री नहीं हो पाएगी।

बंद रहेंगे शराब के ठेके

इसके लिए आबाकारी एवं कराधान विभाग ने सभी शराब विक्रेताओं को कल से लेकर आने वाले तीन दिनों तक शराब ना बेचने की हिदायत दी है। ऐसे में कल से लेकर हिमाचल प्रदेश में शराब के सभी ठेके बंद रहेंगे। यह भी पढ़ें: स्कूल बस के नीचे आया डेढ़ साल का मासूम, मां-बाप ने खो दिया बेटा

तीन दिन तक रहेगा ड्राई डे

प्रदेशभर में 30 मई से लेकर 1 जून तक ड्राई डे रहेगा। इसके बाद 2 जून रविवार को ही शराब के ठेके दोबारा खुलेंगे। हालांकि, अगर कोई विक्रेता 30 मई से लेकर 1 जून के बीच ठेके से शराब बेचते हुए पकड़ा गया तो उसका शराब के ठेके का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।

कहीं भी नहीं मिलेगी शराब

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया प्रभावित ना हो इसलिए ड्राई डे के दौरान शराब कहीं भी नहीं मिलेगी। आबाकारी एवं कराधान विभाग ने शराब नहीं बेचने की हिदायत शराब के ठेकों के अलावा रेस्तरां, बार और होटलों को भी दी है। यह भी पढ़ें: हिमाचल के कुल्लू में आएंगे योगी आदित्यनाथ, कंगना के लिए मांगेगे वोट आबाकारी एवं कराधान विभाग के अनुसार, आदेशों का सख्ती से पालन करवाने के लिए फील्ड को जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। इस दौरान विभागीय टीमें दबिश अभियान चलाएंगी।

रखी जाएगी पैनी नजर

आबाकारी एवं कराधान विभाग द्वारा प्रदेश में प्रवेश करने और बाहरी राज्यों की ओर जाने वाले सभी वाहनों पर पैनी नजर रखी जा रही है। विभाग ने हिमाचल प्रदेश से जुड़ी पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हरियाणा की सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में मतदान होने तक आबाकारी एवं कराधान विभाग टीम और पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख