#विविध

July 26, 2024

लीलाराम ने टाइगर हिल्स पर फहराया था तिरंगा, आंखों के सामने शहीद हुए थे 36 साथी

शेयर करें:

सोलन। देश सहित पूरा हिमाचल आज करगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है। पाकिस्तान को धूल चटाने वाले इस युद्ध में हिमाचल के भी कई जवानों ने अपना सर्वोच बलिदान दिया था। करगिल युद्ध को याद करते हुए सोलन जिला के ददाहू के जांबाज सैनिक लीलाराम आज भी अपने साथियों की शहादत को याद करते हैं। अपने साथियों की शहादत को और उनके हौंसले पर बात करते हुए उनकी आंखें नम हो जाती हैं।
सोलन के ददाहू के रहने वाले हैं कैप्टन लीलाराम
बता दें कि ददाहू के रहने वाले सैनिक कैप्टन लीलाराम ने ही टाइगर हिल पर विजयी पताका तिरंगा फहराया था। इस ऑपरेशन में उनके 36 साथी शहीद हो गए थे। लीलाराम बताते हैं कि हमारी बटालियन ने टाइगर हील तो फतह कर ली, लेकिन इस ऑपरेशन में उनके 36 साथी शहीद हो गए। जब भी अपने उन 36 साथियों को याद करता हूं तो आंखों में आंसू आ जाते हैं। यह भी पढ़ें: लेंटर डाल रहे मिस्त्री को लगा करंट, छोड़ गया दुनिया, पसरा मातम

करगिल युद्ध में नायब सूबेदार थे लीलाराम

लीलाराम करगिल युद्ध के दौरान 18 ग्रेनेडियर यूनिट में नायब सूबेदार थे। इसका नेतृत्व ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर कर रहे थे। 4 जुलाई 1999 को लीला राम को ही 17,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित टाइगर हिल पर तिरंगा फहराने का गौरव प्राप्त हुआ था। लीलाराम साल 2008 में कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। कैप्टन लीला राम ने बताया कि उनकी यूनिट के 36 सैनिक इस युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी शहादत की बदौलत ही टाइगर हिल्स पर फतह पा सके। यह भी पढ़ें: पत्नी ने बनवा दी शहीद पति की प्रतिमा: घर पर पड़ी हुई है, नहीं मिल रही परमिशन

करगिल युद्ध में हिमाचल के 52 वीर सपूतों ने दिया था बलिदान

बता दें कि 25 मई से 26 जुलाई 1999 के बीच पाकिस्तान के साथ हुए करगिल युद्ध में देश के 527 वीर सपूतों ने अपना सर्वोच्च वलिदान दिया था। इन 527 वीर सपूतों में से 52 देवभूमि हिमाचल के जवान थे। ऐसे वीर जवानों की बदौलत ही हिमाचल को देवभूमि के साथ साथ वीरभूमि भी कहा जाता है। यह भी पढ़ें: करगिल जंग के गुमनाम हीरो, पहली सैलरी लेने से पहले शहीद हो गए थे सौरभ कालिया

पूरा हिमाचल मना रहा विजय दिवस

बता दें कि करगिल युद्ध के विजय दिवस पर आज पूरे हिमाचल में विजय दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान देश की रक्षा करते करते अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को जगह-जगह श्रद्धांजलि दी गई। हिमाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय कार्यक्रम शिमला के गेयटी थियेटर में आयोजित किया गया। यहां पर स्वास्थ्य एवं सैनिक कल्याण विभाग मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख