#विविध

May 30, 2025

हिमाचल: दो सेकेंड में भरभरा कर टूटा पहाड़, सड़क से गुजर रही कार देख चिल्लाए लोग- 3 थे सवार

NH-707 पर उतरी गांव में भारी बारिश के बाद गिरा पहाड़

शेयर करें:

sirmaur landslide

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया। शिलाई उपमंडल के उत्तरी गांव (NH-707) पर अचानक हुए भूस्खलन में एक कार पर मौत मंडरा गई, लेकिन चंद सेकंड की मुस्तैदी से महिला समेत तीन लोगों की जान बच गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पहाड़ी से टूटी मौत की चट्टानें

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पहाड़ी से विशाल पत्थर और मलबा गिर रहा है। ठीक उसी समय एक कार मौके पर रुकती है और उसमें सवार तीन लोगजिनमें एक महिला भी शामिल है फुर्ती से दरवाजे खोलकर भागते हैं। ठीक दो सेकंड बाद वही जगह मलबे से भर जाती है। अगर इन लोगों ने एक पल की भी देरी की होती, तो यह जानलेवा साबित हो सकता था।

 

यह भी पढ़ें : बिजली नहीं, फर्नीचर नहीं…CM सुक्खू चले उद्घाटन करने ! टूर प्लान ने खोली पोल- विपक्ष ने घेरा

क्या और कोई गाड़ी में है?

घटनास्थल पर मौजूद नेशनल हाईवे का एक कर्मचारी लगातार हॉर्न देकर और चिल्लाकर लोगों को चेतावनी देता दिखता है भागो पीछे सब... क्या और कोई गाड़ी में है?’ यही चेतावनी लोगों को मौत के मुंह से निकाल लाई।

मानसून से पहले ही खतरे का संकेत

सिरमौर जिले के राजगढ़ में शुक्रवार को करीब 77 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, और पूरे प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई। चिंता की बात यह है कि NH-707 पर हाईवे चौड़ीकरण का काम लगातार जारी है, जिससे पहाड़ियों की स्थिरता कमजोर हो गई है। यही कारण है कि यहां लगातार लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : अस्पताल गई युवती को गाड़ी में जबरन बैठा पहुंचाया अपने घर, इज्जत पर डाला हाथ और...

2023 की याद दिला गई यह घटना

बता दें कि वर्ष 2023 में भी इसी नेशनल हाईवे पर एक पूरी पहाड़ी ध्वस्त हो गई थी, जिसमें कई वाहन दब गए थे। हर साल बरसात के मौसम में यहां भूस्खलन की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन इस बार तो मानसून शुरू होने से पहले ही हल्की बारिश ने बड़ा खतरा जता दिया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख