राजनीति

#विविध

February 14, 2026

हिमाचल में मौसम का यू-टर्न: चटक धूप के बाद अब बर्फबारी का अलर्ट, कोहरा भी बढाएगा परेशानी

कई जिलों के येलो अलर्ट जारी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर मैदानी इलाकों में सुबह-सवेरे घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है, वहीं दूसरी ओर चटक धूप के कारण तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अब राज्य के लिए ताजा अलर्ट जारी किया है।

मंडी और बिलासपुर में 'यलो अलर्ट'

मंडी और बिलासपुर जिले के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बिलासपुर शहर, भाखड़ा बांध क्षेत्र और मंडी की बल्ह घाटी व सुंदरनगर में सुबह 10 बजे तक विजिबिलिटी 100 मीटर से नीचे गिरने की संभावना है। ऐसे में वाहन चालकों को बेहद सावधानी बरतने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मसाज की आड़ में देह व्यापार- 4 स्पा सेंटरों पर छापेमारी, 17 लड़कियों का रेस्क्यू; कई अरेस्ट

शिमला और मंडी में पारे में उछाल

प्रदेश में बीते कुछ दिनों से खिली धूप ने ठंड को गायब कर दिया है। राज्य का औसत तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री ज्यादा चल रहा है। सबसे ज्यादा असर मंडी में दिखा जहां पारा सामान्य से 6.8 डिग्री चढ़कर 26.4 डिग्री तक जा पहुंचा है। वहीं राजधानी शिमला में भी तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक (18.5 डिग्री) दर्ज किया गया है। भुंतर, कल्पा और मनाली में भी दिन के समय अच्छी गर्मी महसूस की जा रही है।

17 फरवरी से फिर बदलेगा मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तो प्रदेश भर में धूप खिली रहेगी लेकिन 17 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने जा रहा है।

इसका असर 17 और 18 फरवरी को देखने को मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू के राज में मौज! आर्थिक संकट के बीच केरल टूर पर APMC टीम, विपक्ष ने बताया फिजूलखर्ची

  • लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
  • इस बदलाव के बाद तापमान में एक बार फिर हल्की गिरावट आएगी, जिससे रातें ठंडी हो जाएंगी।
  • 19 फरवरी से एक बार फिर पूरे प्रदेश में मौसम साफ होने की उम्मीद है।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख