कुल्लू। हिमाचल वासियों के लिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को देखने का एक और मौका हाथ लगने वाला है। पूरे पांच साल बाद एक बार फिर पर्यटन नगरी मनाली में अमिताभ बच्चा रुख करने वाले हैं। इस बार उनका आगमन फिल्मी दुनिया की नई रोमांटिक लव स्टोरी के लिए होगा, जिसमें वे यशराज फिल्म्स के बैनर तले नजर आएंगे। अमिताभ की इस नई फिल्म की शूटिंग मनाली की खूबसूरत वादियों में दिसंबर और जनवरी के बीच की जाएगी।
फिल्म्स शुटिंग के लिए आ रहे हिमाचल
25 साल पहले यशराज फिल्म्स की फिल्म 'मोहब्बतें' से अपने करियर को नई दिशा देने वाले अमिताभ बच्चन अब फिर से इस प्रतिष्ठित बैनर की फिल्म में दिखाई देंगे। इस फिल्म की खासियत यह है कि इसमें बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे मुख्य भूमिका में होंगे। इस रोमांटिक लव स्टोरी का निर्देशन आशिकी-2 के मशहूर निर्देशक मोहित सुरी करेंगे, जिन्हें अमिताभ बच्चन की सलाह पर यह जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : ओवर रनिंग से बिगड़ी थी राधव की तबीयत, परिजनों ने लगाए आरोप
शूटिंग शेड्यूल में बदलाव, बर्फबारी का इंतजार
हालांकि, पहले इस फिल्म की शूटिंग नवंबर माह में मनाली में तय की गई थी, लेकिन बर्फबारी न होने के कारण शेड्यूल को अब दिसंबर-जनवरी तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म के स्थानीय को-आर्डिनेटर अनिल कायस्थ ने बताया कि मोहित सुरी और उनकी टीम ने मनाली में रेकी कर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और जैसे ही बर्फबारी होगी, शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बदला मौसम- रोहतांग में हल्की बर्फबारी शुरू, बढ़ने लगी ठंड
मनाली है बॉलीवुड की पहली पसंद
मनाली की बर्फबारी में शूटिंग करने का अनुभव बॉलीवुड के अन्य सितारों के लिए भी आकर्षक होता है, और यही कारण है कि कई अन्य फिल्मी सितारे भी बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। मनाली की ठंडी वादियाँ और बर्फ से ढकी पहाड़ियां इस रोमांटिक फिल्म के लिए एक आदर्श लोकेशन बन सकती हैं, जिससे फिल्म में एक जादुई माहौल पैदा होगा।
इस फिल्म की शूटिंग से न केवल बॉलीवुड के बड़े सितारों को एक नई कहानी और अनुभव मिलेगा, बल्कि मनाली में भी फिल्म इंडस्ट्री की एक बड़ी टीम के आगमन से पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।