#विविध

January 2, 2025

हिमाचल की वॉलीबॉल टीम का ट्रायल रद्द: CM से की थी शिकायत- दोबारा मिलेगा मौका

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की नेशनल गेम वॉलीबॉल टीम (पुरुष वर्ग) के चयन के लिए आयोजित ट्रायल पर बवाल मचने के बाद उसे रद्द कर दिया गया है। बता दें कि युवा खिलाड़ियों ने टीम चयन में धांधली के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसकी शिकायत सीएम सुक्खू से भी की गई थी। आरोप यह थे कि इंडिया टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ी और कई बार सीनियर नेशनल गेम खेल चुके खिलाड़ियों को बिना किसी ठोस वजह के टीम से बाहर कर दिया गया था।

विडियो सामने आने के बाद शुरू हुआ था विवाद

इस मामले में कार्रवाई करते हुए खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक हितेष आजाद ने ट्रायल रद्द करने के निर्णय के बारे में आदेश जारी किए हैं। बता दें कि इस विवाद के बाद युवा खिलाड़ी उदित ने धांधली का खुलासा करते हुए एक वीडियो बनाकर इसका विरोध किया। यह भी पढ़ें : हिमाचल में पानी घोटाला: बाइक, ऑल्टो कार में ढोया- करोड़ों का बनाया बिल, जांच शुरू वीडियो में उसने कहा कि गरीब परिवारों के बच्चों के लिए खेलों में कोई जगह नहीं है, खासकर वॉलीबॉल में तो और भी कम। उसने आरोप लगाया कि चयन प्रक्रिया में सिर्फ चहेते खिलाड़ियों को ही मौका दिया गया है, जबकि असली टैलेंट को नजरअंदाज किया गया। [caption id="attachment_32410" align="aligncenter" width="443"]ट्रायल रद्द ट्रायल रद्द[/caption]

खिलाड़ियों ने सीएम से की शिकायत

वीडियो के वायरल होने के बाद, कई अन्य खिलाड़ी भी इस मामले में खुलकर सामने आए। 7 से 8 खिलाड़ी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने पहुंचे और उन्होंने चयन प्रक्रिया में धांधली की शिकायत की। सीएम ने खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय मिलेगा और इस मामले की उचित जांच की जाएगी। सीएम सुक्खू से मिलकर खिलाड़ियों ने खेल विभाग के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद विभाग हरकत में आया। यह भी पढ़ें : हिमाचल में नए साल पर मंहगी हुई बिजली- पूरी दरों पर चुकाने होंगे बिल

खेल विभाग ने लिया एक्शन

वहीं, सीएम से मिलकर शिकायत दर्ज करवाने के बाद खेल विभाग ने मामले की जांच करने का फैसला लिया। इस दौरान विभाग ने यह तय किया कि चयन प्रक्रिया को फिर से परखने के लिए एक नया ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इसके लिए एडहॉक कमेटी और वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा ऑब्जर्वर और सिलेक्टर्स नियुक्त किए जाएंगे। एक बार ये नियुक्तियाँ हो जाने के बाद ट्रायल की तारीख तय की जाएगी। यह भी पढ़ें : हिमाचल : होटल के GM की गई जा.न, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड- जानें पूरे मामला

26 दिसंबर को हुआ था ट्रायल का आयोजन

बता दें कि 7 जनवरी को जयपुर में आयोजित होने वाले नेशनल गेम्स को ध्यान में रखते हुए, विभाग ने 26 और 27 दिसंबर को शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में वॉलीबॉल के ट्रायल आयोजित किए थे, लेकिन इस पर विवाद उठने के बाद विभाग ने फिर से इस प्रक्रिया को देखने का निर्णय लिया। खेल विभाग की ओर से नए ट्रायल की तारीख एडहॉक कमेटी और वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा तय की जाएगी और इसमें नई जांच प्रक्रिया लागू की जाएगी। यह भी पढ़ें : पत्नी, बेटी संग शिमला घूमने आया व्यक्ति नहीं बचा, बहन बोली- भाभी ने रची साजिश

खिलाड़ियों को न्याय की उम्मीद

अब जब खेल विभाग ने मामले की जांच करने का निर्णय लिया है, तो सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या विभाग सही खिलाड़ियों का चयन कर पाएगा। खिलाड़ी इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि अगर जांच निष्पक्ष तरीके से की जाती है, तो सही चयन होगा और किसी प्रकार की धांधली की पुनरावृत्ति नहीं होगी। यह भी पढ़ें : हिमाचल : रेंज ऑफिसर ने लकड़ी से लदी गाड़ी छोड़ने के मांगे 10 हजार, हुआ गिरफ्तार हालांकि मामला अभी जांच के दायरे में है, लेकिन युवा खिलाड़ी यह उम्मीद कर रहे हैं कि अब उन्हें सही अवसर मिलेगा और जो खिलाड़ी वाकई प्रतिभाशाली हैं, वे नेशनल गेम्स का हिस्सा बन सकेंगे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख