सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के राजगढ़ से एक बच्ची की गुमशुदगी का समाचार प्राप्त हो रहा है। बताया जा रहा है कि अनिका ठाकुर पुत्री गोपाल किशन आज सुबह के समय से लापता है। परिवार ने लोगों से बच्ची को खोजने में मदद की गुहार लगाई है।
स्कूल के लिए निकली थी बच्ची
बताया जा रहा है कि राजगढ़ की रहने वाली बच्ची सुबह स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन बच्ची ना तो स्कूल पहुंची और ना ही घर वापस लौटी है। जिसके बाद परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी बच्ची की तलाश की गुहार लगाई है। पिता गोपाल का कहना है कि बच्ची को आखिरी बार नेहरू मैदान, राजगढ़ के आसपास देखा गया था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : शेयर मार्केट से मोटा ब्याज कमाने चला था युवक, लगा 1.25 करोड़ का चूना
परिवार मांग रहा मदद
वहीं बच्ची के घर वापस ना लौटने से परिवार परेशान है और बच्ची को आसपास के क्षेत्र में खोजा जा रहा है। वहीं, सोशल मीडिया का सहारा भी बच्ची को खोजने के लिए लिया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में दिन-दिहाड़े पांच लोगों ने युवक को घेरा, कई बार किए वार
इस नंबर पर करें संपर्क
यदि बच्ची का पता चलता है तो बच्ची के पिता को मोबाइल नंबर 9418084601 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं, परिवार ने सभी रिश्तेदारों और स्कूल में भी पता किया है। बच्ची के खो जाने का समाचार पाकर परिजन परेशान हो गए हैं।